Home
News

'चौके' के बाद बीएसएनएल ने मारा 'छक्का', जानिए कौन हुए आउट

बीएसएनएल का नया प्लान हुआ पेश, इसमें 60 दिनों तक मिलेगा 2 जीबी डाटा हर दिन।

By Agrahi

टेलिकॉम क्षेत्र में एक बार फिर हलचल देखी जा रही है। इसी हलचल के बीच बीएसएनएल ने अपना नया प्लान 'सिक्सर' या 666 पेश कर दिया है। इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है।

बीएसएनएल के इस नए प्लान की खास बात है कि इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल सभी नेटवर्क पर मिलती है, न कि केवल बीएसएनएल से बीएसएनएल पर। इसके अलावा जो डाटा है वो 60 दिनों के लिए मिलेगा।

'चौके' के बाद बीएसएनएल ने मारा 'छक्का', जानिए कौन हुए आउट

666 प्लान के पूरा होने के बाद बीएसएनएल के प्रीपेड यूज़र्स कंपनी के अन्य प्लान को चुन सकते हैं। जिसमें इससे पहले पेश किए गए 'चौका' 444, ट्रिपल ऐस 333 और अन्य प्लान शामिल हैं।

बीएसएनएल ने कुछ ही समय पहले चौका -444 प्लान पेश किया था, जिसमें यूज़र्स को 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा दिया गया था, इसमें 4जीबी डाटा हर दिन दिया गया है। यह चौका प्लान बीएसएनएल के ट्रिपल ऐस -333 की सफलता से प्रभावित है।

बीएसएनएल के अलावा अन्य कंपनियां भी अपने नए प्लान पेश कर रही है, जिसमें सबसे अधिक प्लान स्मार्टफोन ब्रांड के साथ मिलकर दिए जा रहे हैं। वोडाफोन ने नोकिया स्मार्टफोन और वनप्लस से साझेदारी की है। वहीं जियो ने जियोनी स्मार्टफोन के साझेदारी की है। इसके तहत कुछ खास स्मार्टफोन को खरीद कर यूज़र्स को अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है।

अपने यूज़र्स को आकर्षक करने का यह तरीका लगभग अब हर टेलिकॉम ऑपरेटर अपना रहा है। इसके अलावा सस्ते प्लान और अधिक डाटा व अनलिमिटेड कॉल बेनिफिट देने का सिलसिला जारी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL new sixer plan to give unlimited calls and 2GB data per day. Read more derail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X