Home
News

BSNL का 997 रुपए का प्लान, 6 महीने तक रोज 3 जीबी डेटा फ्री

सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 10 नंवबर से बीएसएनएल का ये प्लान शुरू हो चुका है। टेलिकॉम ऑपरेटर ने इस प्लान को 997 रूपए की कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। जो भी ग्राहक इस प्लान को खरीदते हैं उन्हें हर रोज़ 3 जीबी डेटा 3जी और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि कंपनी का ये लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है।

BSNL का 997 रुपए का प्लान, 6 महीने तक रोज 3 जीबी डेटा फ्री

टेलिकॉम जगत में बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए कंपनियां हररोज़ नए नए प्लान्स इन्ट्रोड्यूस कर रही है। आपको बता दें कि बीएसएनएल का ये प्रीपेड प्लान एयरटेल के 998 रुपये और वोडाफोन व जियो के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से मुकाबला करेगा।

BSNL Rs. 997 Prepaid Plan

बीएसएनल के लेटेस्ट प्लान को चुनने वाले यूज़र्स फ्री और अनलिमिटेड वॉइस कॉल कर पाएंगे। प्लान के तहत 3जी 3 जीबी डेटा उपलब्ध होगा। ख़ास बात ये है कि अगर निर्धारित डेटा समाप्त भी हो जाए 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे।

997 रूपए का ये प्लान आपकी जेब थोड़ी ढीली तो कर सकता है लेकिन अगले 180 दिनों कर आपको कोई रिचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी यानि आपको 6 महीने की वेलिडिटी मिल रही है। मज़ेदार बात ये है कि बीएसएनएल के इस प्लान में यूज़र्स को पीआरबीटी (पर्सनल रिंगबैक टोन) की भी सुविधा दी जा रही है जिसकी वेलिडिटी 2 महीने तक की होगी।

सभी सर्कल में होगा चालू

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक ये प्लान सभी सर्कल्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। 10 नवंबर से प्रभावी हो चुका ये प्लान सिर्फ केरल सर्कल में ही एक्टिव होगा। जिसके पीछे का कारण है कि केरल को बीएसएनएल का सबसे अहम सर्कल माना जाता है क्योंकि यहां कंपनी के करीब 1 करोड़ यूज़र्स हैं। फिलहाल, इस प्लान की अन्य सर्कल्स में लागू होने की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एयरटेल, वोडाफोन, जियो के सामने टिक पाएगा बीएसएनएल प्लान?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कॉम्पिटीशन की रेस में शामिल होने के लिए बीएसएनएल ने इस प्लान को लॉन्च किया है। अगर हम एयरटेल के कॉम्पिटीटर प्लान की बात करें तो उसकी कीमत 998 रूपए है और वेलिडिटी 336 दिनों की है। एयरटेल ने अपने प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एसएमएस हर 28 दिन के लिए और 12 जीबी डेटा की सुविधा दी है।

वोडाफोन आईडिया ने भी अपना 999 रूपए की कीमत वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है। जिसकी वैधता 365 दिन यानि 1 साल की है। वहीं, जियो का भी 999 रूपए का प्लान मार्केट में एक्टिव है जिसमें 60 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल्स और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मुहैया कराई गई है। लेकिन इसकी वेलडिटी सारे ऑपरेटर्स के प्लान के मुकाबले सबसे कम है। ये प्लान 90 दिनों के वैधता के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा जियो फोन यूज़र्स को दूसरे नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क भी देना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has launched a long-term prepaid plan to attract its customers. This plan of BSNL has started from November 10. The telecom operator has launched this plan in the market with a price of Rs 997. Every customer who buys this plan will be given 3GB data 3G and unlimited voice call every day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X