Home
News

यूजर्स के लिए BSNL की खास पेशकश, लाइव टीवी ऐप बनेगा मनोरंजन का नया जरिया

भारत सरकार के स्वामित्व वाली टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए BSNL लाइव टीवी ऐप पेश किया है। इस लेटेस्ट टीवी ऐप को कंपनी ने विशेष रूप से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। आप इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, ऐप की खासियतों के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसकी शुरुआत ही BSNL के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। चलिए BSNL के इस लाइव टीवी ऐप के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

BSNL लाइव टीवी ऐप बनेगा मनोरंजन का नया जरिया

यूजर्स के लिए क्या है खास

BSNL Live App को एक व्यापक मनोरंजन अनुभव, केबल टीवी, इंटरनेट और लैंडलाइन टेलीफोन सर्विसेज को एक ही CPI में इंटिग्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इंटिग्रेशन एक एंड्रॉयड-बेस्ड सिस्टम के माध्यम से संचालित किया गया है, जो कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को सरल बनाने का काम करेगा।

Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत

सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह नया ऐप वीकनेक्ट द्वारा विकसित किया गया है और BSNL ग्राहकों के लिए अपनी नई सर्विस को बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर सुविधा देने का वादा करता है।

BSNL की सर्विसेज

इस साल की शुरुआत में BSNL ने फाइवर के माध्यम से अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस की शुरुआत की, जिसकी कीमत केवल 130 रुपये प्रति माह है। यह सर्विस पारंपरिक सेट-ऑफ बॉक्स की आवश्यकता को समाप्त करती है, जिससे यह दर्शकों के लिए कम कीमत में एक अच्छे विकल्प के रूप में सामने आता है।

अब ग्राहक BSNL लाइव टीवी ऐप की लॉन्च के साथ यूजर्स अब अपने एंड्रॉयड डिवाइस से सीधे इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे इसकी पहुंच और उपयोग को बढ़ाने में आसानी हो सकती है।

BSNL की इस नए ऐप की लॉन्चिंग से कंपनी अपनी नेटवर्क क्षमताओं का विस्तार करने पर अपना पूरा जोर दे रही है। इसके लिए कंपनी न केवल बजट फ्रेंडली स्कीम पेश कर रही है, बल्कि नेटवर्क अपग्रेड में भी निवेश कर रही है।

बता दें कि कंपनी ने 15,000 से भी अधिक 4G टॉवर लगाकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस 4G सर्विस को भविष्य में आसानी से 5G में परिवर्तित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telecom service provider company BSNL has introduced BSNL Live TV app for its users. The company has launched this latest TV app specifically for Android users. You can download it from Google Play Store.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X