4 रुपए से भी कम में रोज कर सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
टेलीकॉम कंपनी की टैरिफ प्लान वॉर में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दमदार कमबैक किया है। बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए न सिर्फ किफायती डेटा पैक पेश किए हैं, बल्कि यूजर्स के लिए वॉयस कॉल और एसएमएस का फायदा देने के लिए ढेरों प्लान पेश किए हैं।
अब कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 39 रुपए का वॉयस कॉल प्लान पेश किया है, जो एसएमएस और अन्य फायदों के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को किसी तरह का डेटा फायदा नहीं मिलेगा।

बीएसएनएल का 39 रुपए का वॉयस और एसएमएस प्लान 10 दिनो की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स न सिर्फ होम सर्किल बल्कि रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकेंगे। हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्किल जहां महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) मौजूद है, वहां यूजर्स को भुगतान करना होग।
इसके अलावा 10 दिनों के लिए यूजर्स को 100 एसएमएस भी इस प्लान पर फ्री मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को बीएसएनएल की खास सर्विस PRBT (Personalised Ring Back Tone) का भी फायदा मिलेगा। इस सर्विस में यूजर्स अपनी पर्सनल रिंगबैक टोन को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
बता दें कि इस प्लान से पहले बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए 99 रुपए और 319 रुपए का वॉयस कॉलिंग प्लान पेश कर चुकी है। 99 रुपए के प्रीपेड वॉयस कॉलिंग प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की होगी, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को कॉलर ट्यून सर्विस भी मिलेगी। यानी अगर आप आपको कॉल करने वालों को अपनी पसंद का म्यूजिक सुनाना चाहते हैं, तो इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं।

319 रुपए का प्लान कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किए हैं, जो लंबे समय तक कॉलिंग बैनेफिट्स चाहते हैं। यह प्लान 90 दिन चलता है। हालांकि, इस प्लान के साथ कोई कॉलर ट्यून और एसएमएस फ्री में नहीं दी जाती है। इस प्लान में आप 24 घंटे लोकल और STD कॉल कर सकते हैं। बीएसएनएल के 99 रुपए और 319 रुपए के वॉयस कॉलिगं प्लान में यूजर्स को कोई डेटा और एसएमएस का फायदा नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







