ऑफर खत्म होने के बाद खरीदें बेस्ट 5G स्मार्टफोन, कीमत 20,000 रुपये से भी कम, जाने कैसे

Best 5G smartphone : 5G आने के बाद हर कोई 5G स्मार्टफोन खरीदने की कोशिश कर रहा है। सेल के दौरान सबसे ज्यादा लोगों ने 5G स्मार्टफोन खरीदा है। वैसे तो सेल अब खत्म हो चुकी है लेकिन आज हम आपके बजट में ऐसे 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं 6 GB रैम और 128 GB वाले मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है।
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy F23 5G 6 जीबी रैम, 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ Flipkart पर 16,999 रुपये में मिल रहा है।
Realme 9 5G स्मार्टफोन
Realme 9 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 810 प्रोसेसर द्वारा चलता है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.5 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 4 जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। आप इसे Amazon पर 16,199 रुपये और 17,274 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Moto G62 5G स्मार्टफोन
Moto G62 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.55 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन के 6 GB RAM, 128 GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 15,999 रुपये है और 8 GB RAM, 128 GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है।
Vivo T1 5G स्मार्टफोन
Vivo T1 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 6.58 इंच की स्क्रीन के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। 4 GB RAM, 128 GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,990 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








