Amazon पर Kickstarter डील में ये स्मार्टफोन मिल रहे हैं बम्पर डिस्काउंट पर
Amazon पर अभी Kickstarter डील चल रही है जिसमें स्मार्टफोन पर काफी बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस सेल में लैपटॉप, कैमरा और स्मार्ट वॉच जैसे डिवाइसों को भी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको याद दिला दें कि Amazon Great Freedom Festival Sale का आयोजन 6 से 10 अगस्त तक होने वाला हैं उसमें भी आपको अच्छी डील्स मिलेगी। तो आइये आज हम इस Kickstarter डील में उपलब्ध कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं जो अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं।

Amazon पर Kickstarter डील में बम्पर डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन
यदि आप भी कोई बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन चाहते हैं कि उसे डिस्काउंट के साथ खरीदें तो यह मौका आपके लिए ही हैं। जी हाँ, अमेज़न पर यह Kickstarter डील आज और कल यानी 4 अगस्त तक ही रहेगी जिसमें आपको छूट के साथ नया स्मार्ट फोन खरीदने का मौका है।
इन स्मार्टफोन को खरीदें बढ़िया छूट पर
iQOO Z6 44W
वहीं इस डील में आप iQOO Z6 44W को 28 प्रतिशत की छूट पर घर मँगवा सकते हैं। यह फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 44W फ्लैश चार्ज, 5000mAh की बैटरी, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 50MP के कैमरे के साथ आता हैं।
इस फोन की मूल कीमत 19,999 रुपए हैं लेकिन 5500 रुपए की छूट के बाद अभी सिर्फ 14,499 रुपए में खरीद सकते हैं।
Tecno Spark 9
यदि आप 10 हजार रुपए के अंदर कोई नया फोन चाहते हैं, तो Tecno Spark 9 खरीद सकते हैं क्योंकि यह अभी 30 प्रतिशत की छूट के साथ अमेजन पर उपलब्ध हैं।
इस फोन की कीमत 13,499 रुपए हैं लेकिन 4000 रुपए की छूट के बाद अभी सिर्फ 9499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, 11GB तक की RAM बढ़ा सकते हैं। इसमें 6.6 इंच की HD+डिस्प्ले, 13MP का ड्यूल कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती हैं।

Samsung Galaxy M13
सैमसंग का यह बजट फोन अभी 20 प्रतिशत की छूट पर खरीदा जा सकता हैं। Samsung Galaxy M13 जो मिडनाइट ब्लू कलर, 4GB और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 50MP+5MP+2MP का ट्रिपल कैमरा मिलता है।
इस फोन की मूल कीमत 14,999 रुपए हैं लेकिन 3000 रुपए की छूट के बाद अभी सिर्फ 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








