JioPhone Next पर मिल रहा है गजब का ऑफर, ऑर्डर करें सिर्फ 216 रुपए में
JioPhone Next जिसे 2021 के अंत में Reliance Jio द्वारा लॉन्च किया गया था और अब बढ़िया डिस्काउंट और EMI ऑफर के साथ Amazon पर उपलब्ध है। तो यदि आप भी अपने या परिवार में किसी के लिए कोई सस्ता स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो JioPhone Next को अभी 216 रुपए की ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

JioPhone Next पर मिल रही है बड़ी छूट
रिलायंस जियो का जियोफोन नैक्सट जिसे अभी अमेज़न पर 7299 रुपए के साथ लिस्ट किया गया है लेकिन 39 प्रतिशत की भारी छूट के बाद अब आप इसको महज 4450 रुपए में खरीद सकते हैं। अर्थात अभी 2849 रुपए की बढ़िया छूट मिल रही है।
इसके अलावा यूजर्स को कई और ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसके बाद प्राइस कम हो जाती है। बैंक ऑफर के तहत अगर कोई कस्टमर SBI कार्ड की मदद से खरीददारी करता है तो उसको 10% की छूट मिलेगी लेकिन खरीददारी कम से कम 5000 रुपए की होनी चाहिए।
जबकि अगर आप चाहें तो 216 पार्टी महीने की ईएमआई के साथ इस JioPhone Next स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यानि आपको 24 महीने तक 216 रुपए EMI के रूप में चुकाकर इस फोन को खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर 5000 रुपए के अंदर जिन्हें कोई मोबाइल की तलाश हैं वो इसके बारे में सोच सकते हैं।

जियोफोन नेक्स्ट को रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसका मकसद मौजूदा लीगेसी नेटवर्क यूजर्स को 4जी स्मार्टफोन पर स्विच करने और 4G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना था। ध्यान दें कि JioPhone Next कैरियर-लॉक है। जिसका मतलब यह होता है कि यूजर्स इस डिवाइस में किसी दूसरी कंपनी के सिम कार्ड को इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। JioPhone नेक्स्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 SoC द्वारा संचालित है और 2GB तक RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
जियो का यह सस्ता स्मार्टफोन प्रगति ओएस पर रन है, जिसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बैटरी की बात करें, तो डिवाइस में 3500mAh की बैटरी दी गयी है। और इसमें मैन कैमरा 13 मेगापिकसल का मिलता और सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








