Home
News

Huawei के CFO को कनाडा की कोर्ट ने दी जमानत

चीन की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी हुवावे की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के बारे में हमने आपको कुछ दिन पहले एक बड़ी ख़बर बताई थी। दरअसल हुवावे के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर Meng Wanzhou को करीब 10 दिन पहले कनाडा से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन्हें जमानत मिल गई है। दरअसल, उन्हें अमेरिका की सरकार ने एक व्यापार सेक्शन का उल्लंघन करने की जुर्म में गिरफ्तार करवाया है। हुवावे कंपनी पर आरोप है कि उसने ईरान के खिलाफ किए गए ट्रेड सेक्शन का उल्लंघन किया है।

Huawei के CFO को कनाडा की कोर्ट ने दी जमानत

Huawei के CFO को मिली जमानत

इस वजह से हुवावे की सीएफओ Meng Wanzhou को कनाडा से गिरफ्तार किया गया था। अब कनाडा की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इस जमानत के लिए कनाडा की अदालत ने उनसे 75 लाख डॉलर यानि करीब 54 करोड़ रुपए का जमानती बॉन्ड भरवाया है। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें कुछ अन्य शर्तों के बदौलत जमानत दी है। कोर्ट की इन शर्तों के मुताबिक Meng Wanzhou को अपना पासपोर्ट जमा करवाना होगा और अपने शरीर में जीपीएस डिवाइस पहनना होगा।

अमेरिका ने करवाया था गिरफ्तार

Meng Wanzhou हुवावे कंपनी के फाउंडर Ren Zhengfei की बेटी हैं। आपको बता दें कि अमेरिका ने ईरान के ऊपर व्यापार प्रतिबंध लगा रखा है और ऐसे में अमेरिका को शक है कि हुवावे ने इस व्यापार प्रतिबंध के नियमों का उल्लंघन किया है। हुवावे कंपनी पर आरोप है कि उसने साल 2016 से अमेरिका के ऑरिजन प्रोडक्ट को ईरान और दूसरे देशों में बेचा है। इस वजह से ही मिन्ग को अमेरिका ने गिरफ्तार करवाया था।

चीन ने जताया विरोध

कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि वानजाउ मिन्ग को 1 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। उधर हुवावे कंपनी ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि एक बयान के दौरान की थी। हालांकि कनाडा में मौजूद चीनी दूतावास ने इस गिरफ्तारी का विरोध जताया है। चीनी दूतावास ने मिंग की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्हें तुरंत छोड़ने की मांग की है।

इस गिरफ्तारी से चीन और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर पहले से भी ज्यादा फर्क पड़ सकता है। इन दोनों देशों के बीच पहले से ही ट्रैड वॉर चलता आया है और इस गिरफ्तारी के बाद ट्रेड वॉर बढ़ सकता है। हुवावे दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क इक्वीपमेंट बनाने वाली कंपनी है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि चीन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Chief Financial Officer Meng Wanzhou was arrested almost 10 days ago from Canada. Now he has got bail. In fact, he has been arrested by the US government for committing a business section violation. Hawaway Company has alleged that it has violated the trade section against Iran.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X