जर्मनी का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी मेला संपन्न
जर्मनी का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी मेला सेबिट 2013 खत्म हो गया सेबिट में दुनिया भर की कई कंपनियों ने भाग लिया। इस साल का सेबिट प्रौद्योगिकी मेला शेयरइकॉनॉमी के नाम रहा। मेले ने साबित कर दिया कि आज सूचना प्रौद्योगिकी रोजगार वृद्धि का सबसे बड़ा इंजन है। सेबिट 2013 में सहयोगी देश पोलैंड था। इस बार सेबिट का मुख्य ध्यान इस व्यापक रुझान पर रहा कि सहयोग के नए रूपों के निर्माण के लिए ज्ञान, संसाधन और अनुभवों को सांझा करने पर जोर दिया जाए।
इस बार पोलैंड की 75 कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यवसाय के संचालन के लिए सेबिट का इस्तेमाल एक मंच के रूप में किया। सेबिट का आयोजन जर्मनी के शहर हनोवर में हुआ। पांच मार्च से शुरू हुए मेले का समापन शनिवार को हुआ। यूरोपीय संघ के डिजिटल एजेंडे के आयुक्त निली कोरेस और जर्मनी की सॉफ्टवेयर कंपनी, सैप के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम स्नैबी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनीयरिंग और गणित के स्नातकों को रोजगार ढूंढने में सहायता करने वाले एक नए इंटरनेट प्लेटफॉर्म की पेशकश की।
इस प्लेटफॉर्म को पहली बार स्पेन में शुरू किया जाएगा। क्योंकि यहां 25 वर्ष से कम उम्र के लोगों में भयानक बेरोजगारी है। सेबिट के कंप्यूटर मेले में इस बार 70 देशों की करीब 4,100 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस बार मेले में 285,000 लोग पहुंचे, जो कि पिछले साल से 9 प्रतिशत कम है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications
