Google लाया कलर पॉप फीचर, फोटो ऑब्जेक्ट से लेकर बैकग्राउंड तक कर सकेंगे चेंज
गूगल ने फोटोज ऐप के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका यूजर्स को काफी समय से इंतजार था। कंपनी ने गूगल फोटोज के लिए ने नया कलर पॉप-अप फीचर अपडेट किया है। बता दें कि इस फीचर को कंपनी पिछले हफ्ते हुई अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस I/O 2018 में पेश किया था।
कंपनी ने इवेंट में दिखाया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इस फीचर में फोन के बैकग्राउंड को बदला जा सकेगा और ऑब्जेक्ट को हटाना काफी आसान होगा। इसके अलावा इमेज में ऑब्जेक्ट पर फोकस करते हुए बाकी पिक्चर को ब्लैक एंड वाइट किया जा सकेगा।

एंड्रॉइड पुलिस की रिपोरिट के अनुसार, गूगल पॉप-अप फीचर सिर्फ उन्हीं पिक्चर्स पर काम करेगा, जिसमें ऑब्जेक्ट साफतौर पर नजर आएगा। असिस्टेंट टैब में सब्जेक्ट की पहचान होने के बाद ये ऐप अपने आप इमेज पर काम करने लगेगा। ये ऐप गूगल फोटोज के 3.2 और उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा।
गूगल फोटोड में कलर पॉप अप फीचर सिस्टेंट टैब के जरिए काम करता है और यूजर्स मैनुअली कलर्स और ब्लैक एंड वाइट बैकग्राउंड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले समय में इसको मैनुअली कर सकती है।
अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो गूगल प्लेस्टोर से इसका लेटेस्ट अपडेट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं या फिर एपीके फाइल को एपीके मिरर से डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल ने ऑब्जेक्ट रिमूवल टूल जिसमें फोटो में मौजूद ऑब्जेक्ट को हटाया जा सकता है, फिलहाल ऐप में नहीं आया है।

गूगल ने 8 मई को अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने I/O इवेंट में कहा था कि गूगल फोटोज एऐ सिर्फ एंड्रॉयड पर ही नहीं बल्कि वेब और आईओएस पर भी काफी पॉपुलर है।


Click it and Unblock the Notifications







