Home
News

कोरोना वायरस से बचने के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत सभी डिवाइस को साफ रखने का टिप्स

इस वक्त पूरी दुनिया एक भयंकर बीमारी की चपेट में आ गई है। इस बीमारी का नाम कोरोनावाइरस (COVID-19) है। हालांकि अभी तक इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित नहीं किया गया है लेकिन फिर भी इस बीमारी भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। इस बीमारी की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत सभी डिवाइस को साफ रखने का टिप्स

इस बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर, सरकार और प्रसाशन कई तरह के उपाय कर रहे हैं। उन उपायों में लोगों में जागरूकता फैलाना भी है। लोगों को कहा जा रहा है कि वो अपने हाथों को हमेशा धो कर ही खाएं पीए, बार-बार हाथ धोएं। हाथों में दस्ताने पहने, छीकने के लिए मुंह पर कपड़ा रखें। इन सबके साथ साथ लोगों को ये भी बताना जरूरी है कि वो अपने रोजमर्रा की जरूरी चीजों का इस्तेमाल भी साफ-सुथरे तरीके से करें।

इन रोजमर्रा की चीजों में मोबाइल, लैपटॉप, डेक्सटॉप, पैड जैसे कई गैजेट्स शामिल हैं। इन गैजेस्ट्स को आमतौर पर हम धोते नहीं है और कहीं भी ऐसे ही रख देते हैं और फिर इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में उन डिवाइसों में भी वायरस चिपक सकते हैं और वो आपके शरीर में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए हमने ये आर्टिकल लिखा है। आप इस आर्टिकल को पढ़ें और जाने कि कैसे आप अपने डिवाइस को भी वायरस मुक्त रख सकते हैं।

अपने डिवाइस को हमेशा स्वच्छ रखें

अपने डिवाइस को हमेशा स्वच्छ रखें

अपने डिवाइस जैसे खासतौर पर स्मार्टफोन, मोबाइल, लैपटॉप जैसी चीजों को हमेशा स्वच्छ रखें। ऐसा करने के लिए आप हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आप देख लें कि आपके डिवाइस में सैनीटाइज़ से साफ करने के बाद कोई नुकसान ना हो। अगर ऐसा होने का चांस आपको लग रहा है तो आप किसी सूती साफ कपड़े या टिसू पेपर से भी साफ कर सकते हैं। आप फोन के गार्ड स्क्रीन पर भी यही काम कर सकते हैं।

 

ईयरफोन लगाकर कॉल रिसीव करें

ईयरफोन लगाकर कॉल रिसीव करें

आप किसी भी फोन कॉल को डायरेक्ट रिसीव करने के बजाय कान में ईयरफोन लगाकर रिसीव करें। किसी भी ईयरफोन या हेडफोन का जोड़ा आप दोनों कानों में लगाकर किसी भी कॉल को रिसीव करें। इससे आपके फोन की डिस्प्ले पर होने वाला वायरस कम से कम आपके फेस पर जाएगा। इसके लिए आप ध्यान रखें कि ईयरफोन या हेडफोन का भी इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ करें।

वॉयस कमांड से करें काम

वॉयस कमांड से करें काम

आप अपने फोन को कम से कम छूने का प्रयास करें। अपने फोन को छूने के बजाय आप वॉयस कमांड देकर अपने फोन से अपना काम करें। इसके लिए आप गूगल एसिसटेंट और सिरी जैसे वॉयस एसिसटेंट का यूज़ कर सकते हैं।

 

अपने डिवाइस को किसी से शेयर ना करें

अपने डिवाइस को किसी से शेयर ना करें

आप जो भी डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो उसको फिलहाल तो किसी के साथ भी शेयर ना करें। आप अपने डिवाइस का इस्तेमाल खुद ही करें। इससे अगर आपके डिवाइस की स्क्रीन पर किसी तरह का कोई वायरस होगा भी तो वो किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में नहीं जाएगा। अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति का डिवाइस इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो उसके बाद अच्छी तरीके से हाथ धोना ना भूलें।

 
Best Mobiles in India

English summary
At this time the whole world is in the grip of a terrible disease. The disease is named Coronavirus (COVID-19). Read this article and know how you can keep your device virus free too.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X