Home
News

कोविड-19 : स्वास्थ्य बीमा के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक व भारती एक्सा ने मिलाया हाथ

By Gizbot Bureau

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की पेशकश की है।

कंपनियों ने इस साझेदारी के तहत दो अलग-अलग स्वास्थ्य बीमा योजनाएं शुरू की हैं। इसमें भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर 25,000 रुपये का एकमुश्त लाभ प्रदान करता है। वहीं ग्रुप हॉस्पिटल कैश प्रतिदिन 500 रुपये से शुरू होने वाला दैनिक लाभ प्रदान करता है। इसका मकसद कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करना है।

कोविड-19 : स्वास्थ्य बीमा के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक व भारती एक्सा ने मिलाया हाथ

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ संजीव श्रीनिवासन ने कहा, हम अपनी दो जरूरत आधारित स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ हाथ मिलाकर खुश हैं। हम भारत में स्वास्थ्य बीमा की पहुंच को अधिकतम करने के लिए डिजिटल शक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

पढ़ें:गूगल मैप बताएगा आपके आस-पास के फूड और नाइट शेल्टर्स का पता

हम मानते हैं कि कोविड-19 या किसी भी बीमारी के वित्तीय नतीजों के खिलाफ एक सुरक्षा जाल सुनिश्चित करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि इसके खिलाफ सावधानी बरतना। एक संगठन के रूप में हम हमेशा समय की हर जरूरत के लिए उत्तरदायी रहे हैं और ऐसे संकट के समय में अपने ग्राहकों का समर्थन करना हमारे सबसे महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है। यह गठबंधन एक जिम्मेदार सुरक्षा साझेदार के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

कोविड-19 : स्वास्थ्य बीमा के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक व भारती एक्सा ने मिलाया हाथ

वहीं एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनुब्रत बिस्वास ने कहा, हम चुनौतीपूर्ण समय में अपने ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, इसलिए स्वास्थ्य सेवा की पेशकश करने के लिए भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ भागीदारी की है। बिस्वास ने कहा कि हमारे बेहतर टेक्नोलॉजी और बहुत ज्यादा वितरण पहुंच होने के चलते हम तुरंत इस उत्पाद को लाखों ग्राहकों को देने में सक्षम होंगे।

पढ़ें: Vodafone ने पेश किया तीन नए प्लान, पढ़िए और जानिए इसके फायदे

यह पॉलिसी खरीद के पहले दिन से ही कोविड-19 के लिए सुरक्षा देगी। अगर सरकारी अस्पताल में कम से कम 14 दिनों तक रहने के बाद पॉलिसी धारक का टेस्ट निगेटिव आता है तो वह बीमा राशि का 50 फीसद हकदार होगा। इसे 499 रुपये (जीएसटी सहित) की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिसमें 25 हजार का बीमा शामिल होगा। ग्रुप हॉस्पिटल कैश पालिसी के तहत प्रतिदिन नकद निश्चित भत्ता मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti AXA Life Insurance and Airtel Payments Bank announced a first-of-its-kind alliance to offer the ‘Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana’ (PMJJBY), a government-backed life insurance scheme aimed at increasing the penetration of life insurance among underinsured masses and contributing to financial inclusion in the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X