आकाश को बनाने वाली डाटाविंड हुई नाराज, भेजा नोटिस

दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश बनाने वाली कंपनी डाटाविंड ने अनुबंध विनिर्माता क्वाड इलेक्ट्रानिक्स पर करार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। डाटाविंड ने कहा है कि क्वाड इलेक्ट्रानिक्स ने आईआईटी राजस्थान के साथ उपकरण के विकास के लिए सीधा करार कर उसके अधिकार का उल्लंघन किया है।
डाटाविंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने एक बयान में कहा, डाटाविंड टीम ने आंतरिक तौर पर आकाश का विकास किया और आकाश टैबलेट की असेंबलिंग का उप अनुबंध क्वाड इलेक्ट्रानिक्स को दिया, जो उसके डिजाइन पर तैयार होना था।
ऐसे में टैबलेट का बौद्धिक संपदा अधिकार डाटाविंड के पास है। उन्होंने दावा किया कि क्वाड ने बिना खुलासे वाला करार किया था। और इसकी पुष्टि करते हुए विनिर्माण सेवाएं करार किया था। तुली ने कहा कि क्वाड इलेक्ट्रानिक्स ने आईआईटी राजस्थान के साथ सीधे सहमति ग्यापन (एमओयू) कर डाटाविंड के बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन किया है। क्वाड
इलेक्ट्रानिक्स और आईआईटी राजस्थान ने इस बारे में भेजे ईमेल का जवाब नहीं दिया। तुली ने कहा कि डाटाविंड ने कंपनी को नोटिस भेजा है और वह क्वाड
इलेक्ट्रानिक्स द्वारा करार के उल्लंघन पर अदालत जाएगी। उन्होंने कहा, हमने नोटिस भेजा है और यदि यह मामला नहीं सुलझता है तो हम अदालत जाएंगे।वोडाफोन की नई सेवा से दूसरे शहर में भी मिलेगी अपने शहर की सर्विस
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications