Home
News

2017 में साइबर अटैक के मामले 55% तक हुए कम

By Neha

2017 की शुरुआत ही रैनसमवेयर साइबर अटैक के साथ हुई थी। इसके बाद कई छोटे-बड़े सायबर अटैक के मामले सामने आए हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में सायबर हमलों को लेकर राहत की बात सामने आई है। विश्व में डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) के अनुसार, 2017 की दूसरी तिमाही में पहली तिमाही के मुकाबले 55 परसेंट तक सायबर अटैक के मामले कम हुए हैं।

 2017 में साइबर अटैक के मामले 55% तक हुए कम

वैश्विक इंटरनेट सुरक्षा फर्म वेरीसाइन के मुताबिक, इस साल की दूसरी तिमाही में बेहद खतरनाक सायबर अटैक भी 81 परसेंट तक कम हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया, 'यूजर डेटाग्राम प्रोटोकॉल के हमले इस क्वार्टर में हावी रहे हैं, इसने कुल 57 फीसदी हमले किए हैं। बाकी के बचे सबसे आम यूडीपी जिसमें डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस), नेटवर्क टाइम प्रोटोकॉल (एनटीपी), सरल सेवा डिस्कवरी प्रोटोकॉल (एसएसडीपी) और लाइटवेट डायरेक्ट्री एक्सेस प्रोटोकॉल (एलडीएपी) जैसे हमले शामिल थे।'

ये भी देखें- गूगल ने जारी किया PlayStore अपडेट, ये होगा खास

आपको बता दें कि इस साल इंडिया समेत कई देश साइबर अटैकर्स के निशाने पर रहे। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि हैकर्स के सॉफ्ट टार्गेट की लिस्ट में सबसे पहला नाम इंडिया का है। इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि देश में इस समय तेजी से डिजिटलीकण चल रहा है, ऐसे में अटैकर्स के लिए सुरक्षा में सेंध लगाना आसान हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
DDoS cyber attacks declined 55 percent globally in Q2 2017. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X