दिल्ली में सबसे ज्यादा बिकते हैं स्मार्टफोन
भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल साइट ईबे इंडिया ने मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही (1 अप्रैल से 30 जून) में ईबे इंडिया पर हुई खरीद-फरोख्त के आधार पर गैजेट्स की बिक्री पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से दिल्ली में गैजेट्स के उपयोग के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बैटल ऑफ गैजेट्स रिपोर्ट में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट्स, डिजीटल कैमरा और टेलीविजन का लोकप्रिय गैजेट्स श्रेणियों में गहराई से आकलन किया गया।
पढ़ें: कैसे करें ऑनलाइन शापिंग
इसमें ब्रांड को अपनाने, कीमत और स्थान के हिसाब से उपभोक्ताओं की जरूरतों जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर उनके व्यवहार को देखा गया। ईबे इंडिया के रणनीति प्रमुख राहुल घोष ने कहा, "ईबे इंडिया पर दिल्ली के खरीदारों में गैजेट्स हमेशा ही बहुत लोकप्रिय रहे हैं और 47 प्रतिशत शॉपिंग इलैक्ट्रॉनिक श्रेणी में होती है। हमने शहर में स्मार्टफोन की खरीदारी का बढ़ता चलन देखा है, जिसमें गैजेट्स की शॉपिंग में इनका हिस्सा 45 प्रतिशत पाया गया।
पढ़ें: फेसबुक में सबसे ज्यादा क्या करते हैं लड़के-लड़कियां

सैमसंग मोबाइल ब्रांड में सबसे लोकप्रिय फोन रहा। रिपोर्ट की मुख्य बात यह रही कि सैमसंग गैजेट ब्रांड में सबसे अव्वल है और उसकी 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। इसके बाद सोनी है जिसकी हिस्सेदारी 13 प्रतिशत और नोकिया 12 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ उसके बाद है। गैर मेट्रो शहरों में गैजेट की खरीदारी 51 प्रतिशत है जो मेट्रो शहरों के 49 प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा गैर मेट्रो में 2012 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 35 प्रतिशत खरीदारी अधिक हुई है। एलसीडी टीवी की चमक एलईडी टीवी (3डी) के मुकाबले फीकी पड़ रही है।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार एडीसी के मुकाबले 3डी एलईडी टीवी की खरीदारी दुगनी हो गई है। पिछले साल की दूसरी तिमारी की तुलना में स्मार्टफोन की खरीदारी बढ़ी है और टैबलेट की खरीदारी पिछले साल के मुकाबले दुगनी हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications








