Home
News

Disney जल्द करेगी Disney+ स्ट्रीमिंग सर्विस को भारत में लॉन्च

भारत में ऑन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस मार्केट काफी ग्रो कर रही है। चाहे वो इंटरनेशनल फर्म हो या नेशनल, हर कोई भारत में अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में अगला नाम जुड़ गया है Walt Disney का। कंपनी अपनी प्रीमियम स्ट्रीमिंग सर्विस Disney+ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना है कि भारत में अगले छह महीने में Disney+ को शुरू किया जाए।

Disney जल्द करेगी Disney+ स्ट्रीमिंग सर्विस को भारत में लॉन्च

हालांकि डिजनी ने अमेरिका में अपनी इस सर्विस को लॉन्च कर दिया है। अमेरिका में अपनी लॉन्चिंग के दौरान डिजनी ने अपनी ऑफिशियल ऐप को मल्टीपल प्लेटफॉर्म्स के लिए रोल आउट किया। कंपनी ने दावा किया कि लॉन्चिंग के एक दिन बाद ही 10 मिलियन यूज़र्स ने इस सर्विस के लिए साइन-अप किया है।

Disney+ का शो

बता दें कि Disney+ आने के बाद आप डिज़नी के पोर्टफोलियो कंटेंट जैसे Disney, Pixar, Marvel, Star Wars, और National Geographic के वीडियो कंटेंट को देख सकेंगे। कंपनी ने वादा किया है कि वो यूज़र्स को ऑरिजिनल एक्सक्लूसिव कंटेंट पर प्रोइवाइड करवाएगी। डिजनी के ऑरिजिनल कंटेंट की बात करें तो The Mandalorian शो मोस्ट अवेटिड शो है।

हालांकि Walt Disney ने अपनी सर्विस की लॉन्चिंग की ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें को इंडिया में Disney+ के कंटेंट को स्टार इंडिया के स्वामित्व वाली Hotstar ऐप के ज़रिए एक्सेस किया जाएगा। हॉटस्टार के प्रीमियम यूज़र्स ही Disney+ के कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे।

Disney+ स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन की भारत में कीमत

Hotstar ऐप ने अभी तक इस बात को न तो कंफर्म किया है और ना ही कोई इंफोर्मेशन शेयर की है। जानकारी हो कि हॉटस्टार के दो पेड प्लान एवेलेबल हैं- Hotstar VIP (365 रुपये) और Hotstar Premium (999 रुपये) । Disney+ ऐप को फिलहाल भारत में Google Play Store और Apple App Store में लिस्ट नहीं किया गया है।

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक स्ट्रीमिंग सर्विस Disney+ को 590 रूपए प्रति माह और 5,900 रूपए प्रति साल की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र्स को दो महीने की छूट दे सकती है। साथ में कंपनी की 7 दिन का फ्री ट्रायल देने की भी योजना है।

अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग कंटेंट

अगर हम अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करें तो Amazon Prime Video की कीमत 129 रूपए प्रति माह और 999 रूपए प्रति वर्ष है। साथ ही अमेजॉन तीन दिन का फ्री ट्रायल देती है। नेटफ्लिक्स अपने सब्सक्राइबर्स को चार प्लान्स ऑफर करती है। मोबाइल यूज़र्स के लिए कंपनी 199 रुपये प्रतिमाह और बेसिक प्लान 499 रुपये प्रति माह में देती है।

वहीं नेटफ्लिक्स का स्टेंडर्ड प्लान 649 रुपये प्रति माह है और प्रीमियम प्लान की कीमत 799 रुपये प्रतिमाह है। इसके अलावा आप नेटफ्लिक्स का फ्री ट्रायल 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple TV+ के कंटेंट को 99 रुपये प्रति माह में देखा जा सकता है। इसमें यूज़र्स को 7 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर जाता है। इनके अलावा भारत में SonyLIV, Voot, Spuul, Zee5, और अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स भी इंडियन मार्केट में एक्टिव है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The on-demand video streaming service market in India is growing significantly. Whether it is an international firm or a national one, everyone wants to increase their business in India. The next name in this episode is added to Walt Disney. The company is preparing to launch its premium streaming service Disney + in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X