Home
News

Google के को-फाउंडर की पत्नी के साथ एलन मस्क का चल रहा है अफेयर! जानिए पूरी ख़बर

एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर विवादों में आ चुके हैं जैसा हमेशा से ही होता आया है। इस बार मामला अलग है जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जी हाँ, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलन मस्क का Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) की पत्नी निकोल शनहान (Nicole Shanahan) के साथ अफेयर चल रहा है। इस कारण ऐसा माना जा रहा है कि Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन के साथ उनकी लंबे समय की दोस्ती समाप्त हो गई है।

Google के को-फाउंडर की पत्नी के साथ एलन मस्क का चल रहा है अफेयर!

साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान के साथ अफेयर ने उनके पेशेवर संबंधों को भी प्रभावित किया है। ब्रिन ने कथित तौर पर अपने वित्तीय सलाहकारों को मस्क की कंपनियों में अपने निवेश को बेचने का आदेश दिया है; हालाँकि, इसके बारे में कोई अस्पष्ट जानकारी नहीं है। इस साल की शुरुआत में, Google के पूर्व कार्यकारी और उनकी पत्नी ने अदालती दाखिलों के अनुसार "अपूरणीय मतभेदों" के आधार पर तलाक के लिए अर्जी दी।

हालांकि एलन मस्क और निकोल शनहान के अफेयर के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2021 की शुरुआत में मियामी में आर्ट बेसल इवेंट में दोनों का संपर्क हुआ था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, बता दें कि Tesla के CEO एलन मस्क और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन जो लंबे समय से अच्छे दोस्त थे। मस्क पिछले कई सालों से ब्रिन के सिलिकॉन वैली में स्थित घर जाते रहते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी निकोल शनहान से एलन मस्क के बीच करीबी बढ़ी। हालांकि इस खबर को मस्क ने ट्वीटर पर निराधार बता दिया है।

2008 से थे मस्क-ब्रिन दोस्त

रिपोर्ट में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि दोनों की दोस्ती 2008 में हुई थी जब ब्रिन ने टेस्ला को 500,000 डॉलर की सहायता राशि प्रदान की थी जब कंपनी वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही थी। जबकि साल 2015 में, मस्क ने ब्रिन को टेस्ला के पहले ऑल-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट-यूटिलिटी वाइकल में से एक गिफ्ट में दी थी।

एलन मस्क ने क्या कहा इस मामले में?

Google के को-फाउंडर की पत्नी के साथ एलन मस्क का चल रहा है अफेयर!

एलन मस्क (Elon Musk) ने इस ख़बर पर बोलते हुए कहा है कि यह सिर्फ बकवास है। एक Tweet में उन्होंने कहा, "सर्गेई और मैं दोस्त हैं और कल रात एक साथ एक पार्टी में थे। मैंने निकोल को तीन साल में केवल दो बार देखा है, दोनों बार कई अन्य लोगों के साथ। कुछ भी रोमांटिक नहीं है।"

पहले भी रह चुके हैं ऐसे विवादों में

यह पहला मौका नहीं है कि मस्क ऐसी खबरों की हैडलाइन बने हैं। इससे पहले भी यह कई बार चर्चा में रहे हैं। इसी साल एक रिपोर्ट सामने आयी थी जिसमें बताया गया था कि मस्क (Elon Musk) जुड़वा बच्चों के पिता हैं, और जिनकी मां कोई और नहीं बल्कि उनकी कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप न्यूरालिंक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी हैं। मस्क कई शादियाँ कर चुके हैं और इनके कुल 10 संतानें बताई जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk has once again been in controversy as has always been the case. This time the case is different which no one could have imagined. Yes, a report has claimed that Elon Musk is having an affair with Nicole Shanahan, wife of Google co-founder Sergey Brin.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X