एलन मस्क का ऑर्डर, Tesla के कर्मचारियों को ऑफिस से करना होगा 40 घंटे काम, नहीं तो कंपनी छोड़ दें
एलन मस्क (Elon Musk) ने टेस्ला (Tesla) में काम कर रहे कर्मचारियों से कहा है कि वे जल्द से जल्द ऑफिस से काम करें अन्यथा नौकरी से निकाले जाएंगे। कर्मचारियों को हाल ही में एक ईमेल में, अरबपति ने कहा कि टेस्ला में घर से काम अब स्वीकार्य नहीं है। मस्क ने यह भी कहा कि जो एम्प्लॉयी ऑफिस नहीं लौटना चाहते हैं वे ऑर्गनाइजेशन छोड़ सकते हैं और कहीं और जॉब देख सकते हैं।"

एलन मस्क का Tesla के कर्मचारियों को ऑर्डर, ऑफिस से करना होगा 40 घंटे काम
गौरतलब हो कि कोविड-19 की महामारी के दौरान लगभग हर कंपनी ने अपने एम्प्लॉयीज को घर से काम करने की परमिशन दी थी लेकिन अब धीरे-धीरे ऑफिस से काम के लिए बुला रहे हैं।
एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ईमेल के टाइटल में लिखा है, "remote work is no longer acceptable" इसके बाद उन्होंने लिखा है"anyone who wishes to do remote work must be in the office for a minimum (and I mean minimum) of 40 hours per week or depart Tesla." ("जो कोई भी रिमोट वर्क करना चाहता है उसे ऑफिस में कम से कम 40 घंटे (और मेरा मतलब * न्यूनतम*) काम करना होगा या टेस्ला को छोड़ दें।
अब अगर आप सोच रहे हैं कि एलोन मस्क किस तरह के बॉस हैं, तो यह पहली बार नहीं है जब वह अपने अधीन काम करने वाले लोगों पर सख्त हो रहे हैं।
इससे पहले कुछ हफ्ते पहले, सिलिकॉन वैली वेंचर कैप्टलिस्ट एंड एंटरप्रिन्योर कीथ राबोइस ने ट्वीट्स की एक सीरीज के माध्यम से मस्क के स्टार्टअप दिनों की एक कहानी सुनाई थी।

उन्होंने खुलासा किया था, एक बार स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प में, मस्क ने इंटर्न के एक समूह को कॉफी के लिए एक लाइन में इंतजार करते हुए देखा और उन सभी को हटाने की धमकी दी थी। मस्क का मानना था कि यह उत्पादकता का अपमान है। राबोइस ने तब इस बात पर प्रकाश डाला कि मस्क ने बाद में इन इंटर्न को फिर से हटाने की धमकी दी। लेकिन इसके बाद निगरानी के लिए टेस्ला के सीईओ ने सिक्योरिटी कैमरे लगाए थे।
वहीं आपको याद दिला दें कि बीते महीनों एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदकर सभी को चकित कर दिया था, हालांकि डील अभी तक क्लोज नहीं हुई है और रोजाना अलग-अलग ट्विस्ट बन रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








