Huawei Mate 20 Pro में आया EMUI अपडेट
चीन के स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने Huawei Mate 20 Pro यूज़ करने वाले भारतीय यूजर्स के लिए इसमें EMUI को पेश कर दिया है। Huawei Mate 20 Pro में EMUI 9.0.0.126 अपडेट दिया गया है। इसमें फर्मवेयर वर्जन C675E12R1P17 समेत कुछ खास बदलावों के साथ रोलआउट किया गया है।

Huawei Mate 20 Pro में EMUI अपडेट
Huawei Mate 20 Pro में EMUI का अपडेट आने के बाद कैमरा क्वालिटी काफी बेहतर हो गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो हुवावे मेट 20 प्रो में लाइका ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें अपर्चर एफ/1।8 के साथ 40 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल लेंस, अपर्चर एफ/2।2 के साथ 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, अपर्चर एफ/2।4 के साथ 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंसर दिया गया है। कैमरा ऑटोफोकस सपॉर्ट करता है और हुवावे एआई इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल है जो अपर्चर एफ/2।0 के साथ आता है और 3डी डेप्थ-सेंसिंग कैमरा सपॉर्ट करता है।
कुछ दिन पहले हुआ लॉन्च
इस फोन को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था। तीन कैमरे और रिवर्स चार्जिंग जैसे आकर्षक फीचर के साथ लॉन्च किए गए इस स्मार्मफोन को कंपनी ने 'King Of Smartphones' के रूप में पेश किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 69,990 रुपये रखी है। इससे पहले, Huawei Mate 20 Pro 16 अक्टूबर को लंदन में पहली बार लॉन्च किया गया था।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन वाटर और डस्ट रेसिसटेंट है। फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है। ये नया फोन भारत में सिर्फ अमेजन की वेबसाइट पर खरीदा जा सकेगा। हुवावे मेट 20 प्रो में डुअल सिम है और ये एंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। फोन में 6.39 इंच की क्यूएचडी कर्व वाली ओएलईडी स्क्रीन है। Huawei Mate 20 Pro की कीमत पोर्शे डिजाइन हुवावे मेट 20 RS अभी तक का कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन है।
Huawei Mate 20 Pro के फीचर्स
हुवावे मेट 20 प्रो के 6 जीबी रैम/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं, अगर इसकी तुलना दूसरे स्मार्टफोन जैसे Google Pixel 3 XL और Apple iPhone XR से की जाए तो यह काफी मंहगा है। कंपनी इसके साथ एक ऑफर दे रही है कि इसे सेनाइजर PXC 550 वायरलैस हेडफोन के साथ इसे 71,990 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन अमेजन एक्सक्लूसिव है। इसे 3 दिसंबर की आधी रात से अमेजन प्राइम मेंबर खरीद पा रहे हैं वहीं 4 दिसंबर की आधी रात से कोई भी अमेजन यूजर इसे खरीद पा रहे हैं। वहीं इसे 10 दिसंबर से क्रोमा स्टोर्स पर ऑफलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। हैंडसेट मिडनाइट ब्लू, ब्लैक, ऐमरेलेड ग्रीन व ट्विलाइट कलर में मिलेगा।
स्मार्टफोन में किरिन 980 SoC दिया गया है और इसे 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेजे के साथ पेश किया गया है। Mate 20 Pro में 4,200mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन की खासियत के बारे में बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, एज-टू-एज डिस्प्ले दी गई है। इसमें नॉच भी शामिल किया गया है और फ्रंट कैमरा में 3D डेप्थ-सेंसिंग कैपेबिलिटी भी दी गई है। स्मार्टफोन में 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








