Entertainment Ka Boss: Realme C1 (2019) की फर्स्ट सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू
Realme C1 (2019) को आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सेल के दौरान फोन के नए वेरियंट को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे इस साल ही लॉन्च किया गया है। बता दें, स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

सेल के दौरान फोन के 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज को खरीदा जा सकता है। अगर आप एक्सिस बैंक का कार्ड यूज़ करके खरीदारी करेंगे तो आपको 600 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। बता दें, इससे पहले कंपनी ने Realme C1 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज को उपलब्ध कराया था।
आपको बता दें कि रियलमी सी1 भी काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन साबित हुआ था। लिहाजा अब उम्मीज की जा कही है कि Realme C1 2019 भी काफी लोकप्रिय और यूजर्स का पसंदीदा स्मार्टफोन साबित होगा। कंपनी ने इस फोन को Entertainment ka boss भी करार दे दिया है।
जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को दो वेरियंट में लॉन्च किया है। Realme C1 (2019) का पहला वेरियंट 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 8,499 है। स्मार्टफोन की पहली सेल 5 फरवरी यानि आज 12:00PM पर फ्लिपकार्ट और रियलमी की खुद की वेबसाइट पर होगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी बेचेगी।
Realme C1 (2019): स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें प्लास्टिक बॉडी और बड़ी डिस्प्ले दी है। फोन में 6.2-inch LCD HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520 x 720 pixels और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसमें Snapdragon 450 SoC के साथ Adreno 506 GPU है। कैमरा की बात करें तो Realme C1 (2019) में 13+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Realme C1 (2019) में WiFi, Bluetooth, GPS दिया गया है। फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








