Home
News

फेसबुक सीओओ भी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन

नरेंद्र मोदी के सिर्फ लाखों फैन फेसबुक में ही नहीं बल्‍कि फेसबुक के सीओओ शेरिज सैंडबर्ग भी उनकी बड़ी फैन हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्य संचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग से मुलाकात 'बेहद लाभकारी' रही। उनके साथ शासन और जनता तथा सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में फेसबुक की भूमिका पर चर्चा हुई।

फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, "शेरिल सैंडबर्ग से मुलाकात बेहद लाभकारी रही। उन्होंने बताया कि फेसबुक के लिए भारत बेहद अहम देश है, क्योंकि यहां सक्रिय उपयोगकर्ता की संख्या काफी ज्यादा है।

पढ़ें: भारत में फेसबुक ने लगाया है बड़ा दाव : फेसबुक COO

फेसबुक सीओओ भी हैं नरेंद्र मोदी की फैन

उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया के एक उत्सुक उपयोगकर्ता के नाते उनसे इस प्लेटफॉर्म का उपयोग शासन और जनता तथा सरकार के बीच बेहतर संवाद कायम करने के बारे में चर्चा हुई। मैंने इस बारे में भी चर्चा की कि भारत में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में फेसबुक किस प्रकार लाभदायक हो सकता है।" उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के सिलसिले में फेसबुक से मदद मांगी।

मोदी ने पोस्ट किया, "हमारा इरादा सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने का है और इसमें फेसबुक की मदद के बारे में मैंने सैंडबर्ग से बात की।" मोदी फेसबुक पर 1.8 करोड़ फेसबुक फ्रेंड के साथ दूसरे सबसे प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X