Home
News

आप जिस फीचर से नफरत करते थे, अब Facebook उसे हटा रहा है

By Neha
Facebook Two factor authentification : Stay safe from hackers (Hindi)

दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स पेश कर चुकी है और लगातार नए फीचर्स रोल आउट कर रही है। इस बार फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कोई फीचर्स पेश नहीं किया है, बल्कि एक फीचर हटाने जा रही है। अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो जरा ध्यान कीजिए कि आप फेसबुक का वो एक किस फीचर से सबसे ज्यादा नफरत करते थे, जो आपको काफी परेशान कर देता था। अगर आपको नहीं ध्यान आया है, तो एक बार फेसबुक पर आने वाली कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट याद कीजिए।

आप जिस फीचर से नफरत करते थे, अब Facebook उसे हटा रहा है

अगर आप कभी भी फेसबुक यूजर रहे हैं या अभी भी हैं, तो आपको भी कभी न कभी कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट ने परेशान किया होगा। ये ऐप रिक्वेस्ट का एक ऐसा फीचर है, जिसे कई यूजर्स हेट करते हैं। अब फेसबुक इसे हटाने जा रहा है। फेसबुक ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में ऐप इनवाइट फीचर को हटाने की घोषणा की है।

आप जिस फीचर से नफरत करते थे, अब Facebook उसे हटा रहा है

अगर फेसबुक इस फीचर को हटा देता है,तो यूजर्स को कैंडी क्रश सागा जैसे तमाम ऐप के इनवाइट से यूजर्स को राहत मिल जाएगी। फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि फेसबुक थर्ड पार्टी ऐप इनवाइट को बंद कर रहा है। थर्ड पार्टी ऐप के नोटिफिकेशन को यूजर्स को कई बार ब्लॉक भी करते थे और कई बार उसे हाइड करते थे, फिर भी इस तरह के ऐप की रिक्वेस्ट आ ही जाती हैं।

पढ़ें- शॉपिंग के लिए अपने यूजर्स को तत्काल लोन देगा Paytm

थर्ड पार्टी ऐप नोटिफिकेशन बंद करने के अलावा फेसबुक थर्ड पार्टी ऐप पेज लाइक बटन भी बंद करेगा। अब आप किसी अन्य ऐप से किसी वेबसाइट या किसी ऐप के फेसबुक पेज को लाइक नहीं कर पाएंगे। उसके पेज को लाइक करने के लिए आपको फेसबुक पर ही जाना होगा।

फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में ये भी बताया कि फिलहाल दोनों फीचर को हटाने की टेस्टिंग हो रही है और 6 फरवरी 2018 के बाद ये दोनों फीचर बंद कर दिए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook is killing a feature you forgot you hated. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X