Home
News

अदालत के फैसले पर टिकी फेसबुक की सांसे

अदालत के फैसले पर टिकी फेसबुक की सांसे

सोशल नेटवर्किंग साइटों और सरकार के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि अगर उसके खिलाफ चल रहे मुकदमे में उसकी हार होती है तो अपनी साइट बंद कर देगी। निवेशकों के लिए तैयार किए गए दस्तावेज में फेसबुक ने इस चेतावनी को जारी किया है।

हम आपको बता दें इससे पहले फेसबुक शेयर मार्केट में उतरने की बात भी कह चुका है, फेसबुक के अनुसार वह शेयर बाजार में 100 बिलियन डॉलर के शेयर लेकर उतरेगे।  कुछ समय पहले सर्च इंजन याहू ने फेसबुक पर अपने पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। कैलिफोर्निया के कोर्ट में दायर किए गए मुकदमे में याहू ने आरोप लगाया कि फेसबुक ने उसके 10 पेटेंटों का उल्लंघन किया है। इनमें विज्ञापन देने के तरीके और ‌सिस्टम शामिल हैं।

याहू का दावा मजबूत

पेटेंट से जुड़े आरोपो को खारिज करते हुए फेसबुक ने याहू के सभी आरोंपों को निराधार बताया है वहीं याहू ने अपने आरोपों में कहा है कि फेसबुक की ज्यादातर टेक्नोलॉजी उसकी उन टेक्‍नालॉजी से मिलती है जो उसने अमेरिकी पेटेंट कार्यालय में पेटेंट करा रखी है।

कौन कौन सी टेक्‍नालॉजी पर उठा है विवाद

याहू के अनुसार याहू के पेटेंट मैसेजिंग, न्‍यूज फीड, जनेरेशन, प्राइवेसी, विज्ञापन पदर्शन जैसी अत्‍याधुनिक प्रौद्योगिकी से संबंधित है। फेसबुक के अनुसार याहू ने अदालत के बाहर मामले का निपटान करने की कोई कोशिश नहीं की, फेसबुक के अनुसार याहू का यह कदम अप्रत्‍याशित है।बंद हो जाएगा फेसबुक और गूगल प्‍लस

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X