Home
News

फेसबुक एप 'हैलो' बताएगा कॉलर की पहचान

By Rahul

फेसबुक ने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया कॉलर आईडी एप लांच किया है। यह फेसबुक डाटा का इस्तेमाल फोन कौन कर रहा है, यह पता लगाने और अनचाही कॉल ब्लॉक करने में मदद करने के लिए करेगा।

इस एप का नाम 'हैलो' है। यह फेसबुक प्रोफाइल से इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल के फोन नंबरों को मैच कर आपको दिखाता है कि आप किस से बात कर रहे हैं।

फेसबुक एप 'हैलो' बताएगा कॉलर की पहचान

'सीएनईटी डॉट कॉम' की रपट के अनुसार, यह कॉमन रूप से ब्लॉक किए गए फोन नंबरों से आने वाली कॉल को भी ब्लॉक करता है। यह फेसबुक फीचर केवल तभी काम करेगा, जब कॉलर ने अपना फोन नंबर फेसबुक के साथ शेयर किया हो और आप उसे देख पाने में समर्थ हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आपने फेसबुक पर अपना नंबर सार्वजनिक रूप से शेयर किया है, तो हैलो एप वाले शख्स को पता चल जाएगा कि उसे फोन आप कर रहे हैं, भले ही उनके पास आपका नंबर कांटेक्ट के रूप में सेव न हो।

एक बार एप डाउनलोड होने के साथ ही आप फेसबुक पर साइन इन करते हैं और इसे अपने कांटेक्ट नंबर फेसबुक के साथ सिंक(जोड़ने)करने और कॉल से जुड़ने की इजाजत दे देते हैं।

पढ़ें: बिना पासवर्ड नोकिया C3-00 को कैसे करें फैक्‍ट्री रीसेट ?

यह एप फेसबुक की मैसेंजर टीम ने बनाया है। इसके तहत एप उपयोगकर्ता को जब कॉल आती है, तो यह कॉल करने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्शाता है। फिर चाहे वह नंबर उस उपयोगकर्ता के फोन में सेव भी न हो। हैलो का काम करने का तरीका काफी हद तक एक अन्य कॉलर आईडी एप 'ट्रकॉलर' से मिलता-जुलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Billions of calls are made everyday on mobile phones and people often have very little information about who’s calling them. Today we are starting to test Hello, a new app built by the Messenger team.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X