Home
News

फेसबुक से जल्‍द भारत में कर सकेंगे फ्री कॉल

By Rahul

भारत में वाट्स ऐप और वी चैट को फेसबुक से कड़ी टक्‍कर मिलने वाली है हालाकि वाट्स ऐप अब फेसबुक का ही एक हिस्‍सा है लेकिन इससे वाट्स ऐप यूजरों की बढ़ती संख्‍या की रफ्तार कम हो सकती है । फेसबुक की मदद से आप अपने फ्रेंडलिड में शामिल दोस्‍तों को फ्री कॉल कर सकेंगे इससे सबसे ज्‍यादा असर वाट्स ऐप और वी चैट उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा क्‍योंकि इनमें भी फ्री कॉल करने की सुविधा दी गई है।

पढ़ें: आने वाली है मोटोरोला की एंड्रायड स्‍मार्टवॉच 360

फेसबुक में दी गई फ्री कॉल सपोर्ट कनाडा और अमेरिका में एक साल पहले लांच की गई थी। फेसबुक ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके लिए फोन में इंटरनेट कनेक्‍टीविटी होनी चाहिए। फेसबुक से कॉल करने में कोई एक्‍ट्रा चार्ज नहीं लगेगा लेकिन इसमें इंटरनेट डेटा खर्च होगा जैसे वाट्स ऐप और दूसरी कॉलिंग सर्विस में होता है। डेस्‍कटॉप में फेसबुक कॉलिंग का फीचर नहीं मिलेगा इसे सिर्फ मोबाइल में ही प्रयोग किया जा सकेगा ।

पढ़ें: सोनी व‌र्ल्ड फोटोग्राफी अवार्ड में भारतीय फोटोग्राफरों की रही धूम

फेसबुक से जल्‍द भारत में कर सकेंगे फ्री कॉल

कैसे करेंगे फेसबुक वॉयस कॉल

फेसबुक मैसेंजर में कॉलिंग का फीचर प्रयोग करने के लिए यूजर को मैसेंजर अपडेट करना होगा। मैसेंजर अपेडट करने के बाद आप जिस फ्रेंड को वॉयस कॉल करना चाहते हैं कांटेक्‍ट में जाकर उसका नाम सलेक्‍ट करें, नाम सेलेक्‍ट करने के बाद आपके सामने मैसेज बॉक्‍स ओपेन होगा जिसके राइट में एक आई नाम का सिंबल दिखेगा। इस सिंबल पर क्लिक करते ही आपके सामने तीन ऑप्‍शन खुलेंगे जिसमें वॉयस कॉल का फीचर भी होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X