आसमान से फेसबुक के ड्रोन देंगे इंटरनेट कनेक्टीविटी
फेसबुक जल्द एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरु करने जा रहा है जिसमें वो ड्रोन की मदद से दूर दराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के अनुसार इस प्रोजेक्ट में नासा के जेट प्रपल्शन लैब के अलावा दूसरे रिसर्च सेंटर्स व कई एक्सपर्टस काम करेंगे। फेसबुक ने अपने नए प्रोजेक्ट का नाम कनेक्टिविटी लैब रखा है।
पढ़ें: कैनन ने लांच किया सबसे सस्ता डीएसएलआर कैमरा ईओएस 1200 डी
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने एक पोस्ट में कहा है फेसबुक अपने नए प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी लैब में ड्रोन्स के अलावा सैटेलाइट और लेजर तकनीक की मदद लेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंटरनेट मुहैया कराया जा सके। इसके लिए फेसबुक इंटरनेट डॉट ओआरजी के साथ एक कोलेब्रेशन भी करेगा।
पढ़ें: ट्विटर पर लता के बाद अब आशा पारेख के निधन की खबर

फेसबुक ने हाल ही में मैसेजिंग ऐप वाट्स ऐप को खरीदा है, सुनने में आ रहा है जल्द कंपनी रियलिटी गॉगल बनाने वाली ओक्यूलस वीआर इंक को खरीदेगी। ये डील करीब 120 अरब रुपए में होगी। फेसबुक के नए प्रोजेक्ट से उन क्षेत्रों में तुरंत इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सकेगी जहां पर इंटरनेट अभी तक नहीं पहुंचा है। इसके लिए बिना इंटरनेट वाले क्षेत्रों में ड्रोन कई महिनों तक उड़ते रहेंगे और सेटेलाइट की मदद से इंटरनेट सेवा प्रदान करेंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications