Home
News

Facial Recognition System के जरिए अब अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस

टेक वर्ल्ड में जुर्म करने वाले अपराधियों की पहचान करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। बता दें, बेंगलुरू, मनमाड और भुसावल ने रेलवे स्टेशनों में Facial Recognition System को लगाया गया है। इस नई प्रणाली के चलते स्टेशनों पर घूमने वाले अपराधियों की पहचान की जा सकेगी। वहीं चेहरे से पहचान करने वाला साफ्टवेयर किसी ज्ञात अपराधी के बारे में सीधा आरपीएफ कमान केंद्र को अलर्ट कर देगा।

Facial Recognition System के जरिए अब अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस

कैसे करेगी यह प्रणाली काम

Facial Recognition System प्रणाली के ऊपर जोरो-शोरों से काम किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि परीक्षण होने के बाद इसे पूरे रेलवे नेटवर्क में लागू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने निर्भया कोष का इस्तेमाल करते हुए 983 स्टेशनों में इस प्रणाली के लिए मंजूरी दे दी है।

बता दें, मिनीरत्न 'रेलटेल' को इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) आधारित वीएसएस वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम मुहैया कराने का काम सौंपा गया है। चीन में पहले से ही फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल एयर पोर्ट की सिक्योरिटी, क्राइम और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए किया जा रहा है।

Facial Recognition System के बारे में जानिए

इस सिस्टम से काफी सहायता मिलती है। भारत एक ज्यादा आबादी वाला देश है, ऐसे में इस सिस्टम का इस्तेमाल करके काफी मदद पाई जा सकत है। वहीं, फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लॉ एंड ऑर्डर के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। जैसे ही इस परीक्षण का सफलतापूर्वक इस्तेमाल करके देखा जाएगा, उम्मीद है कि उसके बाद भारत के अन्य शहरों में भी Facial Recognition System प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा और कानून से बच रहे अपराधियों को पकड़ा जा सकेगा।

Facial Recognition System एक बढ़िया कदम साबित हो सकता है क्योंकि आय दिन हमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे पब्लिक प्लेस पर अपराधी अलग-अलग तरह के जुर्म को अंजाम देते रहते हैं। ऐसे में इस टेक्नोलॉजी की मदद से पुलिस अपराधियों को पहचान कर पकड़ सके और जुर्म की घटनाओं में कटौती की जा सके।

महिला सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होना चाहिए

हालांकि हमारा मानना है कि इस सिस्टम को सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ही नहीं बल्कि कई जगहों पर लगाना चाहिए क्योंकि इस वक्त हमारे देश में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है। हमें रोजाना देश के किसी ना किसी हिस्से से कई ऐसी ख़बरें मिलती हैं जो हमें शर्मसार कर देती है।

ऐसे में महिला सुरक्षा के लिए भी अब हमें टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करना चाहिए। टेक्नोलॉजी दुनिया की तमाम ख़बरों को पढ़ने और जानने के लिए आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़ रहिए। आप हमें फेसबुक पेज और हेलो के ऑफिसियल अकाउंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
An important step has been taken to identify the culprits who have committed the crime in Tech World. Let me tell you, Facial Recognition System has been installed in railway stations in Bangalore, Manmad and Bhusaval. Due to this new system, criminals who roam the stations will be identified.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X