Home
News

पिता ने फेसबुक पर बेटी की डाली अश्लील फोटो

पिता ने फेसबुक पर बेटी की डाली अश्लील फोटो

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आए दिन कुछ न कुछ खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं। सूरत में एक परिवार से अलग रह रहें पिता ने अपने फेसबुक एकाउंट पर अपनी की सगी बेटी अश्लील फोटो डाल दी, दरअसल हुआ यूं सूरत के रादेर रोड स्थित मिलेनियम रेसीडेसी में रहने वाली तलाकशुदा नीलाबेन गांधी के पति संजय हसमुख गाधी राजकोट में नौकरी करते है।

पति व पत्नी में कुछ समय पहले तलाक हो चुका है, वहीं दूसरी ओर नीलाबेन सूरत में अपनी बेटरी के साथ रहती है, कुद दिनों पहले नीलाबेन की बेटी ने फेसबुक पर पिता को फ्रेंडरिक्‍वेट भेजी जिसे पिता ने स्वीकार कर लिया लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी किसी महिला मित्र की अश्लील फोटो पर टिप्पणी की जिससे वे फोटो उनके अकाउंट पर भी अपलोड हो गए।

अगले दिन बेटी ने जब अपना फेसबुक अकाउंट खोला तो पिता के अकाउंट पर अश्लील फोटो देख इसकी शिकायत अपनी मां से कर दी। नीलाबेन गांधी व उनकी पुत्री ने इस मामले में स्थानीय कोर्ट में संजय गाधी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज की है।

अदालत ने इस मामले की जाच पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी से कराने के आदेश दिए है। वहीं दूसरी ओर पिता संजय गाधी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है उनका कहना है कि रोज साइबर अपराध के हजारों मामले प्रकाश में आते हैं, ऐसे में शिकायतकर्ता का कंप्यूटर जब्त कर उसके अकाउंट की जांच करनी चाहिए।अब 8 भारतीय भाषाओं में प्रयोग कर सकेंगे फेसबुक

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X