फादर्स डे ऑफर: मिड रेंज स्मार्टफोन से भी सस्ता हुआ आईफोन 6
फ्लिप्कार्ट दे रहा है आईफोन 6 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, यह ऑफर फादर्स डे के चलते दिया जा रहा है।
फादर्स के खास मौके पर फ्लिप्कार्ट ने आईफोन 6 पर डिस्काउंट देने के बारे में जानकारी दी थी। अब कंपनी इस नए ऑफर के साथ आ चुकी है। आईफोन 6 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट फ्लिप्कार्ट ने पेश किया है। यह डिस्काउंट 8 जून से 10 जून तक दिया जाएगा। डिस्काउंट के चलते फोन की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है।

वैसे तो फादर्स डे 18 जून को है, लेकिन फ्लिप्कार्ट इस मौके पर डिस्काउंट पहले ही दे रही है। कंपनी का यह ऑफर स्पेस ग्रे वैरिएंट पर ही दिया जा रहा है। इतना ही नहीं फ्लिप्कार्ट 15,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी इस पर दे रही है।
डिस्काउंट के अलावा इस फोन नो कॉस्ट ईएमआई के तहत भी खरीदा जा सकता है, जो कि केवल एसबीआई कार्ड होल्डर्स के लिए ही है।
आईफोन 6 स्मार्टफोन 4.7 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेजोल्यूशन 750*1334 पिक्सल है। यह फोन 8 मेगापिक्सल के रियर और 1.2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। हालाँकि यदि आप दूसरी ब्रांड के फोन देखें तो आपको अधिक मेगापिक्सल कैमरा कम कीमत में मिल जाएगा।
आईफोन 6 में एपल ए8 प्रोसेसर है और मोशन को-प्रोसेसर एम8 दिया है। एपल के इस फोन की कैमरा क्वालिटी बेहद शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications







