Home
News

Nubia N2 : बैटरी, कैमरा ही नहीं इस फोन के ये फीचर भी होश उड़ा देगें आपके

नूबिया एन2 स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

By Neha

चीनी स्मार्टफोन कंपनी नूबिया इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में तेजी से यूजर्स बढ़ा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले दुनिया का पहला 8GB रैम से लैस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब नूबिया ने Nubia N2 स्मार्टफोन पेश किया है।

कंपनी ने अपने पिछले फोन में रैम को प्लस पॉइंट बनाकर प्रमोट किया था, वैसे ही इस बार भी नूबिया N2 को बैटरी सेंट्रिक फोन की रेंज में लॉन्च किया है। यूजर्स के बीच फोन की अवेलेबिलिटी बनाए रखने के लिए नूबिया ने इसे लॉन्च के तुरंत बाद सेल में उपलब्ध करा दिया था। वैसे, फोन की बैटरी लाइफ और कैमरे के बारे में तो आपको पता ही होगा, लेकिन इसके फर्स्ट इंप्रेशन में हम बताएंगे कि बेस्ट मिड रेंज मोबाइल की लिस्ट में ये फोन फिट होगा या आउट।

पढ़ें- स्काइप चैट पर जरूरी होगा आधार कार्ड, ऐसे करेगा काम

Nubia N2 : बैटरी, कैमरा ही नहीं इस फोन के ये फीचर भी होश उड़ा देगें आपके

पढ़े- जानिए कैसे आपके हजारों रुपए बचाएगा ये छोटा सा ऐप

डिजाइन, कलर और डायमेंशन-

डिजाइन, कलर और डायमेंशन-

सबसे पहले इस फोन के लुक के बारे में बात करते हैं। फोन को फुल मैटल बॉडी के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि इसे सॉलिड लुक देता है। फोन की बॉडी को एयरोस्पेस एल्यूमीनियम मटेरियल से तैयार की गई है, जो सॉलिड फील और कर्व्ड डिजाइन के साथ इसे अट्रेक्टिव बनाता है। हालांकि आपने अगर इस फोन से फैन्सी और बाइव्रेंट लुक की उम्मीद की थी, तो आपको निराशा हो सकती है। नूबिया एनटू का हैंड ग्रिप कमाल का है। इसके अलावा मैट फिनिश और सेंटर बटन इसे क्लासी लुक देता है। फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर में और कैमरा में मौजूद रेड सर्कल, नूबिया के सिग्नेचर डिजाइन की याद दिलाता है। फोन का डाइमेंशन 155x75x7.9 मिलीमीटर और वजन 180 ग्राम है। कंपनी ने फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मार्केट में उतारा है।

स्क्रीन और रेजोल्यूशन-

स्क्रीन और रेजोल्यूशन-

2.5डी ग्लास के साथ नूबिया एन2 में 5.5 इंच की (720X1280) अमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो इसका वीक पॉइंट माना जा सकता है। फोन में आपको ब्राइटनेस मिलेगी लेकिन डिस्प्ले में शार्पनेस नहीं है। खासतौर पर अगर इस फोन को आप डे लाइल में यूज करते हैं, तो स्क्रीन बहुत लो नजर आएगी। इस फोन रेंज में बाकी कंपनिया एचडी डिस्प्ले दे रही हैं, ऐसे में नूबिया का ये फोन डिस्प्ले में पीछे छूट जाता है।

कैमरा और बैटरी-

कैमरा और बैटरी-

अगर बात करते हैं, उन फीचर्स की जिनके बेस पर कंपनी ने इस फोन को प्रमोट किया है। नूबिया एनटू एक बैटरी सेंट्रिक फोन है और इसमें इसमें 5,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने के बाद ये फोन 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग और 60 घंटे तक का वॉयस कॉल देगा।

इस फोन को कैमरा सेंट्रिक फोन भी कहा जा सकता है क्योंकि फोन को पिक्चर और सेल्फी क्लिक करने के शौकीन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एन2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आप काफी टाइम से ऐसे फोन की तलाश में थे, जिसमें आपको लॉन्ग बैटरी लाइफ के साथ बेस्ट कैमरा क्वालिटी मिल सके, तो ये फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बैटरी और कैमरा फीचर में इसे फुल मार्क्स मिलते हैं।

प्रोसेसर और रैम-

प्रोसेसर और रैम-

फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी 6750 Soc प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4GB की रैम दी गई है। उम्मीद है कि फोन मल्टी टास्क सपोर्ट करेगा और आप स्मूद रनिंग फोन को इंजॉय कर सकेंगे। फोन में 64GB का इनबिल्ट स्टोरेज है। अगर आप फोन में ढेर सारा डेटा रखने के शौकीन हैं, तो इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। बेस्ट मिड रेंज बजट फोन में प्रोसेसर और रैम को भी थम्सअप मिलता है।

ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर-

ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर-

स्मार्टफोन टेक्नॉलोजी हर दिन अपडेट हो रही है। कंपनियां अपडेट सॉफ्टवेयर के साथ फोन लॉन्च कर रही हैं, वहीं नूबिया अभी भी गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मार्शमैलो 6.0 के साथ फोन लॉन्च कर रही है। यूजर्स को उम्मीद थी कि कंपनी लेटेस्ट एंड्रॉइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Nubia N2 फोन पेश करेगी, लेकिन पिछले महीने लॉन्च फोन नूबिया Z17 Mini की तरह कंपनी ने इस बार भी पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम यूज किया है। यहां एक बार फिर ये फोन बेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन की लिस्ट से बाहर हो जाता है।

कनेक्टिविटी-

कनेक्टिविटी-

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह डुअल सिम फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को मिड रेंज स्मार्टफोन में लिस्ट किया है। इसकी कीमत 15,999 रुपए है। लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने इसे उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

पिक या ड्रॉप-

पिक या ड्रॉप-

फोन के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन और प्राइस जान लेने के बाद सवाल आता है कि क्या इसे खरीदना चाहिए ? बता दें कि कंपनी ने लॉन्च के समय भी Nubia N2 फोन को बैटरी और कैमरा सेंट्रिक फोन बताया था और इस डिपार्टमेंट में आपको फोन निराश नहीं करेगा। अगर आप अक्सर फोन में कई ऐप्स सर्विस ओपन करते हैं और मल्टी टास्क करना पसंद करते हैं, तो यहां भी ये फोन बेस्ट चॉइस कहा जा सकता है, लेकिन डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर के मामले में ये फोन इस रेंज के फोन से काफी पीछे और ड्रॉप ऑप्शन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
here is the first impressions of Nubia N2 smartphone feature, specification and design. for more update read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X