मात्र 11,499 रूपये में खरीदें Apple का ये iPhone, बस करना होगा ये काम
जैसा की हम सभी को पता है Flipkart Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी । फेस्टिव सेल से दो दिन पहले ई-कॉमर्स ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। जी हां बड़ा धमाके से मतलब है कि आप Apple iPhone के इस मॉडल को मात्र 11,499 रुपये में प्राप्त कर सकते है।
नहीं ये कोई मजाक नहीं है Apple iPhone SE (2nd generation) और Apple iPhone SE (3rd generation) पर बड़ी छूट दे रहा है।
कैसे करें 11,499 रुपये में आईफोन प्राप्त
आपको बता दें Apple iPhone SE (2nd generation) 30,499 रुपये में लिस्टेड किया गया है। जो की 39,900 रूपये की मूल कीमत से पूरे 9,401 रूपये कम है। साथ ही आपको फोन की खरीदारी पर 19,000 रूपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके बाद iPhone SE 11,499 रुपये का हो जाता है पर हम सभी को पता है एक्सचेंज मूल्य आपके पुराने स्मार्टफोन की स्थिति पर निर्भर करेगा।
Apple iPhone SE (3rd generation) पर 9,000 रूपये के एक्सचेंज डिस्काउंट
Apple iPhone SE (2nd generation) A13 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है और फ्रंट में 7MP का सेल्फी कैमरा है।
बात करें 3rd generation का iPhone SE वर्तमान में 19,000 रूपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है , जिससे फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत घटकर 24,900 रूपये हो गई है।
iPhone 13 पर मिलने वाली है 20,000 रुपये की छूट
अब, Apple ने हाल ही में iPhone 13 की कीमत 79,900 रुपये से घटाकर 69,900 रुपये कर दी है। अगर फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन को 50,000 रुपये से कम की पेशकश करता है, तो इसका मतलब है कि ई-टेलर डिवाइस पर 20,000 रुपये की छूट देगा। यह सबसे अधिक संभावना है कि iPhone 13 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल सकती है।
iPhone 12 Mini : मिलेगा 5300 रुपये ज्यादा सस्ता
फेस्टिव सेल से पहले ई-टेलर ने iPhone 12 Mini की डील प्राइस का खुलासा किया है। सेल वेबपेज के अनुसार, iPhone 12 Mini फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह वर्तमान में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 55,359 रुपये पर लिस्टिड है। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट के सेल में iPhone 12 Mini 5300 रुपये से ज्यादा सस्ता मिलेग।
कुछ और Apple iPhone मॉडल
Apple iPhone 11 और Apple iPhone 12 Mini जिन्हें कंपनी ने बंद कर दिया है, बिग बिलियन डेज़ सेल 2022 के दौरान 29,990 रुपये और 39,990 रुपये में उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








