Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 12 Mini पर मिल रहा है ताबड़तोड़ डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days सेल 2022 की तारीख का ऐलान हो चूका है। सेल 23 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर को खत्म, फेस्टिव सेल से पहले, प्लेटफॉर्म ने Apple iPhone 11, Apple iPhone 13 और Apple iPhone 12 Mini पर भारी छूट की घोषणा की है।

Apple iPhone 13 फ्लिपकार्ट सेल में 49,999 रुपये की कम कीमत में उपलब्ध होगा। Apple iPhone 11 और Apple iPhone 12 Mini जिन्हें कंपनी ने बंद कर दिया है, बिग बिलियन डेज़ सेल 2022 के दौरान 29,990 रुपये और 39,990 रुपये में उपलब्ध होंगे। गौर करने वाली बात है कि Flipkart Big Billion Days सेल इसी दिन से शुरू होगी जिस दिन अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 शुरू होने वाली है । साथ ही फ्लिपकार्ट की सेल टॉप ब्रांडों पर भारी छूट के साथ आती है।
iPhone 12 Mini : मिलेगा 5300 रुपये ज्यादा सस्ता
फेस्टिव सेल से पहले ई-टेलर ने iPhone 12 Mini की डील प्राइस का खुलासा किया है। सेल वेबपेज के अनुसार, iPhone 12 Mini फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह वर्तमान में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 55,359 रुपये पर लिस्टिड है। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट के सेल में iPhone 12 Mini 5300 रुपये से ज्यादा सस्ता मिलेग।
iPhone 12 Mini : बैंक ऑफर्स
खरीदार प्रीमियम ऐप्पल आईफोन मॉडल की कीमतों में और कमी कर सकते है क्योंकि फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज़ सेल 2022 के लिए ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि ICICI बैंक, एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले खरीदार 10% तत्काल लाभ उठा सकेंगे। बैंक ऑफर्स के साथ, खरीदार Apple iPhone 12 Mini की कीमत कम कर सकते है ।

iPhone 12 Mini : में क्या है खास
Apple iPhone 12 मिनी एक छोटा स्क्रीन डिवाइस है जिसमें 5.4-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन न्यूरल इंजन प्रोसेसर के साथ ए14 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन में पीछे की तरफ ड्यूल 12MP कैमरा है और फ्रंट में 12MP का ट्रूडेप्थ सेंसर है। ब्लू, ग्रीन, व्हाइट, रेड और ब्लैक iPhone 12 Mini के पांच कलर वेरिएंट है।


Click it and Unblock the Notifications