फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल कल से होगी शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट
दिवाली का त्योहार भारत में सबसे प्रचलित त्योहारों में से एक माना जाता है। दिवाली का त्योहार में लोग काफी ज्यादा खरीदारी करते हैं। इस वजह से शॉपिंग वेबसाइट भी ग्राहकों को ऑफर्स देने के लिए तैयारी करती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। भारत की दो सबसे बड़ी शॉपिंग वेबसाइट कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन ने भी दिवाली सेल की घोषणा कर दी है।

फ्लिपकार्ट कंपनी अपने सेल का आयोजन कल यानि 12 अक्टूबर से करेगी जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। अगर आप दिवाली के मौके पर कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आने वाले 4 दिनों में आपके पास बहुत अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट कंपनी ने अपने इस सेल में कई स्मार्टफोन पर काफी ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स को पेश किए हैं।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल पर स्मार्टफोन ऑफर्स
आइए हम आपको कुछ स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं। उसके बाद अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहें तो अपने लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस सेल में फ्लिपकार्ट कंपनी शाओमी, रियलमी, सैससंग, नोकिया, गूगल समेत तमाम स्मार्टफोन पर डिस्काउंट्स और ऑफर्स दे रही है।
शाओमी स्मार्टफोन
इस वक्त भारत में शाओमी के बजट स्मार्टफोन्स को यूज़र्स सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस सेल में शाओमी के कई खास स्मार्टफोन पर भी ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर Xiaomi Note 7 Pro है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए से शुरू होती है लेकिन इस सेल में आप इस फोन को 2000 रुपए के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा शाओमी का रेडमी नोट 7एस स्मार्टफोन पर भी 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपको Redmi K20 Pro खरीदने का मन है तो उसे भी आप डिस्काउंट के साथ इस सेल में खरीद सकते हैं।
रियलमी स्मार्टफोन
शाओमी कंपनी के बाद इस वक्त भारत में रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन्स का भी बोलबाला है। इस कंपनी ने पिछले एक-डेढ़ सालों में ही अपना काफी अच्छा खासा वर्जस्व फैला लिया है। इसका कारण कंपनी का बजट और बेहतरीन स्मार्टफोन है। इस कंपनी ने हाल में अपनी 5 सीरीज यानि Realme 5 Series को लॉन्च किया है।
अब कंपनी अपने इस सीरीज के स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। इस सीरीज का शुरुआती वेरिएंट 9,999 रुपए का है, जिसे सेल में 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बिग दिवाली सेल में रियलमी सी2 पर भी कंपनी डिस्काउंट पेश कर रही है।
इस तरह से फ्लिपकार्ट के बिग दिवाली सेल में सैमसंग, गूगल, नोकिया के भी स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा रहा है। आप फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर इन तमाम स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स को देख सकते हैं और अपने लिए अपना पसंदीदा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस तरह की तमाम ख़बरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।


Click it and Unblock the Notifications








