Home
News

Flipkart Mobiles Bonanza sale: अगले 5 दिनों तक कई स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट

फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर Mobiles Bonanza sale की घोषणा की है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन की यह स्पेशल सेल पांच दिनों तक चलेगी और इसमें कई स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स और बंपर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह मोबाइल सेल आज यानि 19 फरवरी से शुरू होकर अगले पांच दिनों तक चलेगी। इस सेल में एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Flipkart Mobiles Bonanza sale: अगले 5 दिनों तक कई स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट

इस सेल में फ्लिपकार्ट ने कई स्मार्टफोन को सस्ते दाम में पेश किया है। इस लिस्ट में Realme 2 Pro भी है, जिसे इस सेल में अबतक के सबसे कीमत में पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फोन की कीमत में 1,000 रुपए की स्थाई कटौती की गई थी। वहीं इस सेल में इस फोन में 1,000 रुपए की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। लिहाजा इस सेल में Realme 2 pro को आप सिर्फ 11,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी यूजर्स के पास अगर कोई पुराना स्मार्टफोन है तो वो उसे एक्सचेंज करके 11,950 रुपए तक का बोनस ले सकते हैं। वहीं यूजर्स 432 रुपए प्रति माह की दर से ईएमआई का विकल्प भी उपयोग कर सकते हैं।

कई स्मार्टफोन्स पर छूट

इसके अलावा इस सेल में Redmi Note 6 Pro, Poco F1, Vivo V9 Pro, Asus Zenfone Max Pro M2 जैसे कई बेहतरीन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Redmi Note 6 Pro को इस सेल में यूजर्स 12,999 रुपए की कीमत में खरीद पाएंगे। जबकि इस फोन को पिछले साल के आखिरी महीनों में 13,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं Asus Zenfone Max Pro M1 पर भी इस सेल में 2,500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन 11,999 रुपए की कीमत की बजाए 8,499 रुपए की कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं इसी फोन का अपग्रेड वर्जन Asus Zenfone Max Pro M2 को अगले पांच दिनों तक ग्राहक 11,999 रुपए की कीमत में खरीद सकेंगे।

इसी तरह Vivo V9 Pro का 4जीबी रैम वाला वेरिएंट 12,490 रुपए में मिल रहा है। वहीं Poco F1 को यूजर्स सिर्फ 17,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर यूजर्स Honor 9N खरीदना चाहते हैं तो वो 8,499 रुपए की कीमत और हाल ही में लॉन्च होने वाला Realme C1(2019) 7,499 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट

इसके अलावा यूजर्स Nokia 5.1 और Motorola One Power को भी क्रमश: 8,999 रुपए और 13,999 रुपए में खरीद सकते हैं। जबकि सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S8 को इस सेल में 30,990 रुपए में खरीद सकते हैं और Oppo F9 Pro को 21,990 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। लिहाजा अगर आप इनमें से किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart has once again announced the Mobile Bonanza sale on its platform. Let us tell you that this special cell phone will last for up to five days and it will also offer great deals and bumper discounts on many smartphones. This mobile cell will start from today ie February 19 and will run for the next five days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X