Flipkart Mobiles Bonanza sale शुरू, स्मार्टफोन पर ऑफर्स भरपूर
त्यौहारों का मौसम खत्म हो चुका है और साल भी खत्म होने वाला है, लेकिन फिर भी कई कॉमर्स साइट ग्राहकों के लिए बेहतर डील्स उपलब्ध करा रही है। फ्लिपकार्ट की Flipkart's Mobiles Bonanza sale का आगाज हो गया है। जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह सेल 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में ऑनर, आसुस, मोटोरोला समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन मिल रहे हैं।

अगर आप काफी समय से किसी कंपनी के स्मार्टफोन को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सेल में आपका ख्वाब काफी हद तक पुरा हो सकता है। फ्लिपकार्ट ना सिर्फ सेल बल्कि ग्राहकों के लिए शानदार एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रहा है। इसके अलावा नो कॉस्ट EMI, एक्सट्रा एक्सचेंज वैल्यू और बायबैक गारंटी मिल रही है। चलिए बात करते हैं, कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारें में जिन्हें आप बेहतर कीमत और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।
Asus Zenfone Max Pro M1
आसुस के इस फोन को इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अगर आप 15,000 रुपए के प्राइस रेंज में फोन लेना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। ऐसे में इस सेल में आपको यह फोन 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में भी मिल जाएगा। इसके अलावा आप इस फोन में एक्सचेंज ऑफर, बायबैक गारंटी और नो कॉस्ट EMI का फायदा भी उठा सकते हैं।
Realme 2 Pro
आसुस के अलावा इस सेल में रियलमी का यह फोन भी मौजूद है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपए से शुरू हो रही है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को 13,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है। जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप 16MP+2MP है। वहीं इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसके साथ-साथ इसमें 4,230 एमएएच की बैटरी भी लगी हुई। लिहाजा इस सेल में आपके पास इस बढ़िया स्मार्टफोन को खरीदने का एक बेहद अच्छा मौका है।
Honor 9N
(32GB+3GB RAM) Honor 9N के 32GB+3GB RAM वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। जिसे यूजर्स 8,999 रुपये में सेल के दौरान खरीद सकेंगे। Honor 9N एक स्टाइलिश स्मार्टफोन है। जिसमें एक बेज़ेल-लैस फ्रंट फासिशिया और टॉप पर नॉच दिया गया है। फुल व्यू डिस्प्ले और इम्प्रेसिव रियर आपको तुरंत फोन की तरफ आकर्षित करेगा। फोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि किसी चलते फोन के साथ एक्सचेंज करने पर यूजर्स को अच्छा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








