पेपर की तरह फोल्ड कर सकेंगे इस स्मार्टफोन को
वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला फोलडेबल स्मार्टफोन बनाया है जिसे टैबलेट और नोटबुक की तरह प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल ये फोल्डेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है जिसे ओपेन करके एक साथ 3स्क्रीन प्रयोग कर जा सकती है। इसे पेपर फोल्ड नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इलेक्ट्रोफोरेटिक डिस्प्ले दिया गया है जिसकी मदद से यूजर अपनी सुविधा के अनुसार बड़ी स्क्रीन प्रयोग कर सकता है।
पढ़ें: ऐसी तस्वीरें जो इतिहास के पन्नों में आज भी जिंदा हैं
हालाकि पेपर फोल्ड का अभी केवल लैब कांसेप्ट ही तैयार किया गया है। पेपर फोल्ड में दी गई हर स्क्रीन एक अलग स्क्रीन की तरह काम करती है। यानी यूजर चाहें तो एक स्क्रीन को कीबोर्ड की तरह और दूसरी स्क्रीन को डिस्प्ले की तरह प्रयोग कर सकता है। स्कूल और कंप्यूटिंग एंड डायरेक्टर ऑफर ह्यूमन डिवाइस फार्म फैक्टर डॉ. वर्टिगल के अनुसार ये न सिर्फ अल्ट्रा थिन और कॉम्पैक्ट है बलकि इसका भार भी काफी कम है।
पढ़ें: ऐसी तस्वीरें जो इतिहास के पन्नों में आज भी जिंदा हैं
1
पेपर फोल्ड स्मार्टफोन में एक साथ 3स्क्रीन दी गई है जो अलग-अलग काम करतीं हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो ये एक टैबलेट की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है।
2
पेपर फोल्ड का साइज काफी कॉम्पैक्ट है साथ ही ये भार में भी हल्का है।
3
पेपर फोल्ड में मैप का 3डी व्यू देखने के लिए किसी भी चीज का बड़ा व्यू देखा जा सकता है।
4
पेपर फोल्ड की स्क्रीन को कीबोर्ड की तरह प्रयोग किया जा सकता है। यानी आप तीनों स्क्रीन अलग-अलग तरह से एक साथ प्रयोग कर सकते हैं।
5
फिलहाल पेपर फोल्ड का लैब वर्जन बनाया गया है, मार्केट में इसे आने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।
6
देखें वीडियो कैसे काम करता है पेपर फोल्ड


Click it and Unblock the Notifications







