Instagram Account Hack : पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर्स कर रहे क्रिप्टो का
सोशल मीडिया (social media) और क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े हैकिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आए दिन किसी न किसी का सोशल मीडिया हैक होने की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर सोमवार को हैकर्स ने कब्जा कर लिया. हैकर्स ने उनके इंस्टाग्राम एकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से जुड़ा एक ट्वीट (Tweet) शेयर किया है. इसके साथ ही उनके हैंडल के साथ इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला (Electric Car Maker Tesla) के प्रमुख Elon Musk के जाली Crypto एकाउंट का लिंक भी जोड़ा गया है. बता दें कि इमरान खान के पास लगभग 74 लाख फॉलोअर्स हैं.

इस बारे में इमरान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के सदस्यों और फॉलोअर्स को किसी गलत पोस्ट को अनदेखा करने की सलाह दी गई है. पिछले वर्ष के अंत में सर्बिया में पाकिस्तानी दूतावास के Twitter Handle से सरकारी अधिकारियों को वेतन का भुगतान नहीं होने को लेकर एक मैसेज पोस्ट किया गया था.
हालांकि, पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों ने इस अकाउंट के हैक होने का दावा किया था. बता दें कि कुछ ही महीनों पहले पाकिस्तान में इमरान की अगुवाई वाली सरकार को विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया था. इस दौरान इमरान खान ने इसमें विदेशी साजिश होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अमेरिका से मिले इशारे के बाद उनकी सरकार को गिराया रहे हैं।
पढ़ें: War between Twitter and Elon Musk : Tesla के CEO ने ट्वीट में कहा, ट्विटर को छोड़ रहे हैं यूजर्स
Instagram ने पिछले साल ऐसे Instagram account के लिए एक सिक्योरिटी चेक फीचर (security check feature) शुरू किया था जो पहले Hack किए जा चुके हैं. इस फीचर का उद्देश्य यूजर अकाउंट्स (User Accounts) को अधिक सुरक्षित बनाना है. इसमें User को उनके अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें जिन यूजर्स के अकाउंट पहले हैक हो चुके हैं उन्हें लॉगिन करने पर एक सिक्योरिटी चेक (Security Check) के लिए कहा जाता है.

इसके अलावा Instagram User के एकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए कुछ अन्य तरीकों की भी पेशकश करते हैं. इनमें से एक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन है. कुछ देशों में इंस्टाग्राम के यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट (whatsapp account) के इस्तेमाल से इंस्टाग्राम अकाउंट्स को सुरक्षित कर सकते हैं.
यूजर्स अपने फोन नंबर के इस्तेमाल से भी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसे एक्टिवेट करने के लिए Google Authenticator या Duo Mobile जैसे ऑथेंटिकेशन ऐप्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस बारे में इंस्टाग्राम के सपोर्ट पेज पर विस्तृत जानकारी दी गई है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications





