नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में जल्द मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा
अगर आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है तो जल्द नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में फ्री वाईफाई की सुविधा शुरु होने जा रही है। ये देश का पहला ऐसा स्टेशन होगा जहां पर फ्री वाईफाई एक्सेस दिया जाएगा। आकड़ों मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में रोज 300 ट्रेनों के साथ 5 लाख यात्री स्टेशन पर आते हैं।
पढ़ें: ये है देश की पहली वाई-फाई लैस ट्रेन
अभी तक भारत में फ्री वाईफाई की सुविधा केवल एयरपोर्ट यात्रियों को ही मिल पाती थी, रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन को वाई-फाई सुविधा से लैस करने का काम मुंबई की एक कंपनी को सौंपा गया है। पूरे रेलवे स्टेशन को वाई-फाई करने के लिए करीब 80 लाख रुपए की लागत आएगी, अधिकारी के मुताबिक ये सुविध 3 से 4 महिने में शुरु कर दी जाएगी।
पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी नोट की दीवानी है ये हॉट गर्ल
फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरु होने के बाद यूजर अपने मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट में फ्री वाई-फाई एक्सेस का लाभ उठा सकेगें। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर कई जगह टैबलेट लगाने पर भी विचार किया जा रहा है जिसमें ट्रेन की लोकेशन और कई दूसरी जानकारियां मिल सकेंगी हालाकि अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि वाई-फाई के साथ टैबलेट भी लगेंगे।

नई दिल्ली के बाद फ्री वाई-फाई की सुविधा के बाद अन्य स्टेशनों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। स्टेशन के अलावा रेलवे हावड़ा और राजधानी में पहले से ही फ्री वाईफाई की सुविधा दे रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications