Home
News

ये है भारत का पहला शहर जहां मिलेगा फ्री इंटरनेट

By Rahul

भारत का नाम भी उन देशों में गिना जाने लगा है जहां पर फ्री वाई-फाई सर्विस मिलती है। भारत का हैदराबाद देश का पीहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां पर फ्री पब्‍लिक वाई-फाइ सेवा शुरु की जा रही है ये सेवा शहर में 17 जगहों पर शुरु की जाएगी।

तेलंगाना सरकार और एयरटेल मिलकर इस सेवा को शुरु कर रहे हैं। एयरटेल के सीईओ वेंकटेश विजयराघवन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा फ्री सर्विस के जरिए यूजर को 17 जगहों पर 40 एमबीपीएस की स्‍पीड से रोज 750 एमबी तक डेटा मिलेगा। शहर की जिन जगहों पर इंटरनेट सेवा शुरु की गई है उनमें मधापुर पुलिस स्टेशन, कोथागुड़ा जंक्शन और रहेजा माइंडस्पेस सर्कल के साइबर टावर्स शामिल हें।

पढ़ें: भारत में याहू के 300 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

अभी ये प्रोजेक्‍ट 3 महिने के लिए शुरु किया गया जिसके आधार पर शहर के दूसरे हिस्‍से में भी फ्री वाईफाई एक्‍सेस दिया जाएगा। तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव ने बताया कि पूरे शहर में वाई-फाई 4-5 महीने में दे दिया जाएगा।

कैसे यूज़ कर सकते हैं फ्री वाई-फाई

फ्री वाईफाई यूज़ करने के लिए यूजर को अपने मोबाइल में वाईफाई ऑन करना होगा इसमें बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, मोबाइल नंबर डालने के बाद उसे अपने नंबर पर मैसेज आएगा जिसमें यूजर नेम और वनटाइम पासवर्ड आएगा जिसके जरिए यूजर फ्री वाईफाई एकसेस कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X