साल में बस एक बार चार्ज करना पड़ेगा इस बैंड को?
बाजार में फिटनेस के लिए कई गैजेट उपलब्ध है कोई 10 दिनों में मोटापा कम करने की बात करता है तो कोई 5 दिनों में, अभी तक तो भारतीय बाजार में फैट कम करने की बेल्ट की सबसे ज्यादा हेल्थ गैजेट में पॉपुलर थी लेकिन अब धीरे-धीरे रिस्ट बैंड का क्रेज भी यूवाओं में बढ़ता जा रहा है। रिस्ट बैंड यानी इन्हें घड़ी की तरह अपने हाथों में पहनिए और अपनी सेहत पर नजर रखिए।
पढ़ें: माइक्रोमैक्स का धमाका, सीईएस 2014 में पेश किया ड्युल ओएएस लैपटैब
सीईएस 2014 टेक शो में इस बार कई फिटनेस बैंड कंपनियां अपने गैजेट लांच करेगी। ऐसी ही एक कंपनी ग्रारमिन ने वीवोफिट नाम की नई फिटनेस बैंड लांच की है जो पूरी तजर से वॉटरप्रूफ है। कंपनी कहना है मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर हेल्थ ट्रैकर बैंड एक बार चार्ज करने पर 6 से 10 दिन तक चलते हैं। लेकिन वीवोफिट को एक बार चार्ज करने पर 1 साल तक प्रयोग किया जा सकता है।
पढ़ें: स्मार्टफोन से कंट्रोल करिए अपने पार्टनर के अंडरगारमेंट
FitBug Orb Fitness Plans
सीईएस 2014 में फिटबग ने पर्सनल ट्रेनर बैंड उतारा है जिसमें कई तरह के प्रोग्राम मोड दिए गए हैं जैसे बम ब्यूटीफुल, गट बस्टर, नो मोर बेबी बेली फिटबग के अनुसार ये प्रोग्राम वर्चुअल ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।
June Bracelet
नीटेम्टो का ये स्मार्ट ब्रेसलेट सूरज की गर्मी को नाप कर आपकी आईओएस डिवाइस में भेजेगा जिससे आप जान सकते हैं कि बाहर की धूप आपके लिए कितनी फायदेमंद होगी।
Tao Exercise Device
टाओ की एक्सरसाइज डिवाइस में 50 तरह के मोड दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने शरीर के हिसाब से एक्सरसाइज मोड चुन सकते हैं।
Withings Aura Active Sleep System
ऑरा एक्टिव स्लीप एक तरह का सिस्टम प्रेशर सेसिटिव पैड और लाइट सिस्टम है जो आपके सोने का समय और जगने का समय तय करता है।
Garmin Vivofit
कैसे काम करता है ग्रामिन फिटनेस ट्रैकर देखें वीडियो
बाजार में वीवोफिट की टक्कर नाइक, फ्यूल बैंड एसई और फिटबिट जैसे ब्रांडो से होगी। वीवोफिट को 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है जिसमें ब्लू, परपल, ब्लू, स्लेट और टील कलर शामिल हैं साथ ही इसे दो अलग-अलग साइज ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। अगर इनकी कीमत पर नजर डालें तो वीवोफिट आपको बाजार में 129.99 डॉलर यानी 8108 रुपए के आसापास मिलेगी।
पढ़ें: सीईएस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








