Hotstar पर बम्पर डिस्काउंट, जानिए कैसे!
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म Hotstar अपने सब्सक्राइबर्स के नंबर बढ़ाने के लिए शानदार ऑफर पेश कर रही है. स्टार इंडिया की इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर तीन नए प्लान दिए गए हैं. इनमें कम से कम 3 महीने का सब्सक्रिप्शन यूज़र्स को मिल सकता है. इन नए प्लान में यूज़र्स को पहले से कम कीमत में सब्सक्रिप्शन मिलेगा. पहले सब्सक्राइबर्स को 199 रुपए महिना शुल्क देना होता था अब यूज़र्स 133 रुपए के शुल्क में ही महीनेभर का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं. हालांकि उन्हें 9 महीने तक रिचार्ज कराना होगा.

भारत में Hotstar कई अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म को टक्कर देता है, जिसमें सबसे पॉपुलर Netflix, Amazon Prime video आदि शामिल हैं. नए प्लान में 3 महीनों का सब्सक्रिप्शन, 6 महीनों का सब्सक्रिप्शन और 9 महीने का सब्सक्रिप्शन वैलिडिटी शामिल हैं. इसके अलावा यूज़र्स चाहें तो 199 रुपए का वनटाइम पास भी ले सकते हैं.
498 रुपए का प्लान
Hotstar के 498 रुपए वाले प्लान में 3 महीनों की वैलिडिटी आती है. इसके बाद हर महीने के सब्सक्रिप्शन का इफेक्टिव चार्ज 166 रुपए हो जाता है. इस प्लान में हॉटस्टार के यूज़र्स 99 रुपए की बचत कर सकते हैं. 166 रुपए में यूज़र्स को महीनेभर के लिए वीडियो कंटेंट मिलता है.

894 रुपए का प्लान
Hotstar का 894 रुपए का प्लान पूरे 6 महीने का सब्सक्रिप्शन देता है. यानी कि 6 महीने तक यूज़र्स ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. इस ऑफर के जरिए यूज़र्स को हर महीने का सब्सक्रिप्शन करीब 149 रुपए का पड़ता है और इसमें यूज़र्स 300 रुपए तक की बचत करते हैं.
1197 रुपए का प्लान
हॉटस्टार का तीसरा प्लान 1197 रुपए की कीमत में आता है. इसमें यूज़र्स को 9 महीने की वैलिडिटी मिलती है. लगभग 133 रुपए प्रति महिना सब्सक्रिप्शन यूज़र्स को इसमें मिलता है. यह प्लान सबसे बड़ी बचत के साथ आता है. इसमें यूज़र्स पूरे 594 रुपए बचा सकते हैं.
वहीं 199 रुपए के प्लान के साथ नए यूज़र्स को 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिलेगा. हालांकि जो लेटेस्ट 3 प्लान हैं, उनमें फ्री ट्रायल का प्रोविजन नहीं दिया गया है. सब्सक्रिप्शन के समय पर ही ग्राहकों को 498 रुपए, 894 रुपए और 1197 रुपए चुकाने होंगे.


Click it and Unblock the Notifications








