Home
News

Google Duo में भी आया इनवाइट लिंक फीचर, जानिए क्रिएट करने का तरीका

Google Duo को गूगल कंपनी ने अब Zoom ऐप जैसा फीचर्स दे दिया है। अब गूगल डुओ के यूज़र भी अपने ग्रुप वीडियो कॉल का एक इनवाइट लिंक सभी को भेजकर बाकी सदस्यों को उस कॉल पर जोड़ सकते हैं। गूगल डुओ में पहले ये फीचर नहीं था हालांकि ज़ूम ऐप में ये फीचर पहले से था। इस वजह से उस ऐप को बहुत सारे लोग एक साथ एक टाइम पर वीडियो कॉल करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Google Duo में भी आया इनवाइट लिंक फीचर, जानिए क्रिएट करने का तरीका

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस वक्त आधी से ज्यादा आबादी घर से काम कर रही है। घर से काम यानि वर्क फ्रॉम होम की वजह मीटिंग्स भी घर से ही हो रही है और उसके लिए एम्पॉलइज़ को एक साथ एक वीडियो कॉल में जुड़ना होगा। ज़ूम ऐप के आसान फीचर्स की वजह से लोगों ने उस ऐप को काफी अपनाया है। इसी को देखते हुए गूगल ने भी अपने गूगल डुओ में बहुत सारे बदलाव किए हैं।

गूगल डुओ में हुए बहुत सारे बदलाव

उन बदलावों में से एक बहुत ही जरूरी बदलाव यह है, जिसकी जरूरत गूगल डुओ को ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स तक पहुंचने के लिए काफी जरूरी थी। गूगल डुओ ने अपने ऐप में इनवाइट लिंक फीचर जोड़ दिया है। गूगल ने इस फीचर की घोषणा मई में ही की थी लेकिन इसे अब यानि जून में लॉन्च किया गया है।

इस इनवाइट लिंक को पाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल डुओ ऐप पर एक ग्रुप बनाना होगा। ग्रुप बनाने के बाद आपको ऊपर की तरफ की एक लिंक दिखाई देगा और लिंक को आप उन लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आपका ग्रुप पहले से ही बना हुआ है तो आपको उस ऐप में एक Share ऑप्शन दिखाई देगा।

एक साथ 32 लोग कर पाएंगे कॉल

आपको बता दें कि इससे पहले गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग ऐप में गूगल ऐप ने ग्रुप कॉलिंग करने के लिए अब मेंबर्स की संख्या बढ़ाकर 32 कर दी है। इसका मतलब है कि गूगल डुओ पर अब 32 लोग एक साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। अब देखना होगा कि गूगल डुओ ऐप में इनवाइट लिंक फीचर आने के बाद ये ऐप जू़म ऐप को टक्कर दे पाता है या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Duo has now been given features like Zoom app by Google company. Now users of Google Duo can also send an invite link of their group video call to everyone and add the rest of the members to that call. Google Duo did not have this feature before, although the Zoom app already had this feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X