Google IO 2022: Google Translate में जोड़ी गई संस्कृत और भोजपुरी सहित 24 नई भाषाएं
Google ने अपने भाषा अनुवाद टूल (Language Translation Tool ) , Google Translation को 24 नई भाषाओं के साथ अपडेट किया है। कुल मिलाकर Language Translation, अब दुनिया भर में उपयोग किए जाने वाले कुल 133 भाषाओं का समर्थन करता है। नई जोड़ी गई भाषाओं में शामिल है - असमिया, भोजपुरी, संस्कृत, और कई अन्य।

हाइलाइट्स
- Google ने मंगलवार को अपने I/O 2022 इवेंट की मेजबानी की।
- Google Translate को मिली 24 नई भाषाएं।
- नई जोड़ी गई भाषाओं में शामिल है - असमिया, भोजपुरी, संस्कृत, और कई अन्य।
- अब कुल मिलकर Google Translation करता है 133 भाषाओं का समर्थन ।
Cupertino स्थित टेक दिग्गज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नई जोड़ी गई भाषाओं का उपयोग विश्व स्तर पर 300 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा किया जाता है। उदाहरण के लिए, कंपनी ने कहा कि मिज़ो भारत के नार्थईस्ट में लगभग 800,000 लोगों द्वारा बोली जाती है, और लिंगाला पूरे मध्य अफ्रीका में 45 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।
Google में जोड़ी गई 24 नई भाषाओं की पूरी जानकारी
1- असमिया (Assamese) - (पूर्वोत्तर भारत में लगभग 25 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है)
2- आयमारा (Aymara ) - (बोलीविया, चिली और पेरू में लगभग दो मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है)
3- बाम्बारा ( Bambara ) - (माली में लगभग 14 मिलियन लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है)
4- भोजपुरी ( Bhojpuri )- (उत्तरी भारत, नेपाल और फिजी में लगभग 50 मिलियन लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है)
5- धिवेही ( Dhivehi )- (मालदीव में लगभग 300,000 लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा)
6- डोगरी ( Dohri )- (उत्तरी भारत में लगभग 30 लाख लोग इसका इस्तेमाल करते हैं)

7- Ewe (घाना और टोगो में लगभग सात मिलियन लोगों द्वारा इस भाषा का उपयोग किया जाता है)
8- गुआरानी ( Guarani )- (पराग्वे और बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील में लगभग सात मिलियन लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है)
9- Ilocano (उत्तरी फिलीपींस में लगभग 10 मिलियन लोगों द्वारा इस भाषा का उपयोग किया जाता है)
10- कोंकणी ( Konkani )- (मध्य भारत में लगभग 20 लाख लोग इसका इस्तेमाल करते हैं)
11- क्रिओ ( Krio )- (सिएरा लियोन में लगभग चार मिलियन लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है)
12- कुर्द ( Kurdish )- (सोरानी) (लगभग आठ मिलियन लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा , ज्यादातर इराक में)
13- लिंगाला ( Lingala )- ( कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, अंगोला और दक्षिण सूडान गणराज्य में लगभग 45 मिलियन लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है)
14- लुगांडा( Luganda )- (युगांडा और रवांडा में लगभग 20 मिलियन लोगों द्वारा इस भाषा का उपयोग किया जाता है)
15- मैथिली ( Maithili )- (उत्तरी भारत में लगभग 34 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है)
16- Meiteilon (मणिपुरी)- (पूर्वोत्तर भारत में लगभग दो मिलियन लोगों द्वारा इस भाषा का उपयोग किया जाता है)
17- मिज़ो ( Mizo )- (पूर्वोत्तर भारत में लगभग 830,000 लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है)
18- ओरोमो ( Oromo )- (इथियोपिया और केन्या में लगभग 37 मिलियन लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है)
19- क्वेशुआ ( Quechua )- (पेरू, बोलीविया, इक्वाडोर और आसपास के देशों में लगभग 10 मिलियन लोगों द्वारा इस भाषा का उपयोग किया जाता है)
20- संस्कृत ( Sanskrit )- (भारत में लगभग 20,000 लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है)
21- सेपेडी ( Sepedi )- (दक्षिण अफ्रीका में लगभग 14 मिलियन लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है)
22- टिग्रीन्या (Tigrinya)- (इरिट्रिया और इथियोपिया में लगभग आठ मिलियन लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है)
23- सोंगा (Tsonga )- (इस्वातिनी, मोज़ाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे में लगभग सात मिलियन लोगों द्वारा इस भाषा का उपयोग किया जाता है)
24- Twi (घाना में लगभग 11 मिलियन लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है)

Google ने कहा कि इन नई भाषाओं को ज़ीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन का उपयोग करके जोड़ा गया है, जहां एक मशीन लर्निंग मॉडल केवल मोनोलिंगुअल टेक्स्ट देखता है। ज़ीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन मूल रूप से बिना किसी उदाहरण को देखे दूसरी भाषा में अनुवाद करना सीखता है। "हालांकि यह तकनीक प्रभावशाली है, "it isn't perfect," Google ने एक आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में कहा।


Click it and Unblock the Notifications