गूगल मैप ने जोड़ा नया फीचर, लॉकडाउन में बिजनेस और कस्टमर दोनों का होगा फायदा
दुनिया में कई ऐसे बिज़नेस हैं जो गूगल मैप पर निर्भर हैं, ऐसे में समय में जब कई देशों में लॉकडाउन की स्थित है गूगल ने मैप में नए फीचर को जोड़ा है जिसकी मदद से बिजनेस और कस्टमर दोनों को फायदा मिलेगा। गूगल मैप ने बिजनेस यूज़र को 'temporarily closed' का ऑप्शन दिया है।
गूगल ने अपने सपोर्ट फोरम में इस बात की जानकारी देते हुए कहा इसकी मदद से बिज़नेस ओनर अपनी लोकेशन में 'temporarily closed'का निशान लगा सकता है ये निशान गूगल मैप के अलावा सर्च में भी दिखेगा।

इसके अलावा कंपनी ने उन बिजनेस को ये ऑपशन न इनेबल करने की सलाह दी है जो कुछ ही समय के लिए अपना व्यापार खोलते हैं इसके लिए गूगल ने "special hours" का ऑप्शन दिया है।
पढ़ें: बन रही है COVID-19 एप, मोबाइल पर मिलेगी सारी जानकारी
अपनी बिजनेस प्रोफाइल को कैसे अपडेट करें
1- सबसे पहले अपने पीसी में गूगल माय बिजनेस में जाकर उसे साइन इन करें
2- इसके बाद लेफ्ट की तरफ दिए गए मीनू में क्लिक इंफो पर जाएं
3- इसके बाद राइट साइड में दिए गए Close This Business on Google पर क्लिक कर दें
इसके बाद इसी सेक्शन को थोड़ा और ओपेन करने पर
4- 'temporarily closed' निशान सलेक्ट करें
अगर आपकी दो प्रोफाइल है तो जिस प्रोफाइल पर आप ये मार्क लगाना चाहते हैं उसे सलेक्ट करके अपडेट कर सकते हैं। अगर बिजनेस ओनर अपना स्टेट्स इसकी मदद से अपडेट करते हैं तो उपभोक्ता को इससे काफी आसानी रहेगी और मैप की मदद से ये जान सकेगा की वो बिजनेस खुला है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








