ब्रेकिंग न्यूज: भारत में मिलने लगा गूगल का नेक्सस 5
गूगल का एलजी नेक्सस 5 स्मार्टफोन अब आप खरीद सकते हैं इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरु हो चुकी है। ऑनलाइन साइट shopping.indiatimes.com पर गूगल नेक्सस 5 16 जीबी वर्जन 28,999 रुपए और 32 जीबी वर्जन 32,999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन साइट स्नैपडील में पर अभी इसकी प्री बुकिंग 999 रुपए में हो रही है। स्नैपडील के मुताबिक नेक्सस 5 नवंबर के आखिरी हफ्ते में उपलब्ध होगा।
पढ़ें: इंटरनेट पर कैसे शेयर करें बड़ी फाइलें
गूगल नेक्सस 5 में दिए गए फीचर
नए नेक्सस 5 में 4.95 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो 1920x1080 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है जो इसे स्क्रेचप्रूफ के साथ मजबूती प्रदान करता है। पॉवर के लिए हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट का क्वॉडकोर स्नेपड्रैगन 800 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 2 जीबी रैम इनबिल्ड है। 16 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले नेक्सस 5 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड की जा सकती है। ये एंड्रायड के लेटेस्ट किटकैप ओएस पर रन करता है।

नेक्सस 5 के 8 मेगापिक्सल कैमरे में इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ अपर्चर सेट करने के अलावा कई दूसरे फीचर दिए गए है। वीडियो कॉल के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा लगा हुआ है।
अगर आप इसके कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो नेक्सस 5 में 2जी, 3जी के साथ 4जी सपोर्ट दिया गया है, डेटा शेयर करने के लिए आप ब्लूटूथ, वाईफाई , एनएफसी के साथ यूएसबी का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें 2,300 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। फोन का बैक कवर प्लास्टिक का बना हुआ है। नेक्सस 5 दो वर्जनों में बिक्री के लिए उपलब्ध है पहला 16 जीबी और दूसरा 32 जीबी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications