Home
News

नए फीचर्स के साथ रिलीज होगा Android 16, पुराने फोन का बदल जाएगा लुक!

Android Show IO एडिशन में गूगल ने नए डिजाइन के साथ एंड्रॉइड 16 अपडेट की रिलीज टाइमलाइन से पर्दा हटा दिया है। नया अपडेट कई कमाल के फीचर्स के साथ रोलआउट होगा, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलकर रख देंगे।

एंड्रॉइड इकोसिस्टम के प्रेसीडेंट समीर समत ने इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। एंड्रॉइड 16 अपडेट अगले महीने से पिक्सल डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा। अपडेट के बारे में क्या-कुछ पता चल चुका है। सब यहां बता रहे हैं।

नए फीचर्स के साथ रिलीज होगा Android 16

जून में रिलीज होगा Android 16

एंड्रॉइड शो में समीर समत ने बताया कि अगले महीने पिक्सल डिवाइस के लिए नया अपडेट रोलआउट किया जाएगा। इस महीने के आखिर में होने वाले I/O इवेंट में गूगल के काम, AI और दूसरे इनोवेशन पर अपडेट दिखाए जा सकते हैं।

पिछले साल गूगल ने Android 15 की घोषणा करने के लिए IO डेवलपर समिट को चुना था, लेकिन इस बार गूगल ने एंड्रॉइड शो पहले ही आयोजित कर लिया है और रोलआउट जून में शुरू हो सकता है। इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि सैमसंग और अन्य फोन ब्रांड इस गर्मी में अपने वेरिएंट जारी करेंगे।

नए फीचर्स के साथ रिलीज होगा Android 16

नए एंड्रॉइड फीचर्स भी हुए अनाउंस

जैमिनी अब वियर ओएस स्मार्टवॉच, टीवी, एक्सआर वियरेबल्स और कार (एंड्रॉइड ऑटो) जैसे ज्यादा एंड्रॉइड डिवाइस पर आ रही है। फाइंड माई डिवाइस अब फाइंड हब बन गया है और यह नया ट्रैकिंग सिस्टम आपको एंड्रॉइड फोन, एक्सेसरीज और टैग को एक ही जगह पर खोजने में मदद करता है।

नया सिस्टम ज्यादा सटीक ट्रैकिंग के लिए UWB (अल्ट्रावाइडबैंड) का इस्तेमाल करेगा। मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी फोन की सैटेलाइट कनेक्टिविटी की वजह से फाइंड हब में मौजूद डिवाइस को ट्रैक किया जा सकेगा। एंड्रॉइड फर्जी रोड टोल अलर्ट और कॉल जैसे जटिल स्पैम मैसेज से AI-बेस्ड एडवांस्ड स्पैम प्रोटेक्शन देगा।

गूगल ने एंड्रॉइड फोन और वियर ओएस स्मार्टवॉच के लिए मटीरियल 3 एक्सप्रेसिव को भी अनवील किया है। इस UI में ज्यादा फ्लुइड एनिमेशन, लाइव एक्टिविटी नोटिफिकेशन और ज्यादा पर्सनलाइजेशन ऑप्शन होने की बात कही गई है।

वियर ओएस 6 के मामले में यह अपडेट राउंड डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें स्क्रॉलिंग एनिमेशन, नजर में आने वाले और साइज एफिशिएंट एलीमेंट और डायनामिक कलर-थीमिंग है। यह अपडेट वेयर ओएस 6 के साथ 10% तक अधिक बैटरी लाइफ भी प्रदान कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X