Home
News

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है 6 करोड़ महिलाएं, गूगल ने किया खुलासा

देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले कुल 15 करोड़ उपयोगकर्ताओं में लगभग छह करोड़ महिलाएं हैं, जो अपने दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए इंटरनेट का बखूबी इस्तेमाल करती हैं। गूगल इंडिया द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इंटरनेट के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने इंटरनेट के उपयोग के प्रचलन और महिलाओं के खरीदारी निर्णय पर इसके पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने के लिए किए गए एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट 'वुमेन एंड वेब स्टडी' शीर्षक से गुरुवार को जारी की।

पढ़ें: कहीं आप भी ऑनलाइन सेक्‍सटिंग का शिकार तो नहीं

इस रिपोर्ट के अनुसार करीब छह करोड़ महिलाएं अपना दैनिक जीवन से जुड़े कार्यो के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। महिलाओं द्वारा गूगल पर किए गए सर्वाधिक खोजों के आधार पर देश में महिलाएं वस्त्रों एवं आभूषणों को सर्वाधिक सर्च करती हैं। इसके बाद सर्वाधिक सर्च की जाने वाली चीजों में खाद्य एवं पेय पदार्थ, बच्चों के देखभाल की वस्तुएं, बाल की देखभाल करने वाले उत्पाद तथा त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल में आने वाले उत्पाद आते हैं।

पढ़ें: अरें इन्‍हें भी देखिए कहीं ऐसे भी होते हैं मोबाइल

 इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

सर्वे में पता चला महिलाएं सबसे ज्‍यादा आभूषणों को सर्च करतीं हैं।

 इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

महिलाओं द्वारा कुल सर्च में 25 फीसदी मोबाइल से सर्च किया जाता है।

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

भारत में महिलाएं इंटरनेट के माध्‍यम से अपनी लाइफ को और आसान बना रहीं हैं।

 इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

करीब छह करोड़ महिलाएं अपना दैनिक जीवन से जुड़े कार्यो के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं।

 इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

इंटरनेट पर क्‍या सर्च करती है महिलाएं

महिलाओं द्वारा त्वचा, बाल, खाद्य एवं पेय पदार्थ से संबंधित किए गए सर्च में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अध्ययन के अनुसार त्वचा, बाल, खाद्य एवं पेय पदार्थ से संबंधित किए गए सर्च में तेजी से इजाफा हो रहा है। महिलाओं द्वारा किए गए इन खोजों में मोबाइल फोन से सर्च करने का प्रचलन ज्यादा तेजी से बढ़ा है तथा कुल सर्च का 25 फीसदी मोबाइल से किया गया है। गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने कहा, "इस रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में महिलाएं आसानी से सूचनाओं तक पहुंच बनाकर तथा अपने दैनिक जीवन से जुड़े निर्णय लेने में सूचनाओं से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके तेजी से सशक्त हो रही हैं।

पढ़ें: ट्विटर पर खोले बॉलिवुड एक्‍ट्रेसेस ने अपने राज

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X