इंटरनेट पर आजकल एक नया ट्रेंड चला हुआ है जिसमें कई युवक और युवतियां अपनी पॉपुलर होने के लिए नए नए तरीको का सहारा ले रहे हैं। जैसे हीरो हिरोइन की तरह कपड़े पहन कर सोशल नेटवर्किंग साइट में डालना, किसी दोस्त की अशलील फोटो नेट पर अपलोड कर देना। इसके अलावा कई दूसरे ट्रेंड भी हैं जो इंटरनेट पर बढते ही जा रहे हैं
सेक्सटिंग
जैसा की आप नाम से ही जान गए होंगे सेक्सटिंग यानी सेक्स से जुड़ा ट्रेंड। भारत में सेक्सटिंग का रूप काफी भयानक है यहां पर ज्यादातर युवा एक दूसरे के एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर डालते हैं और एक दूसरे को भेजते हैं। कई बार ये ट्रेंड एक दूसरे की जान भी ले लेते हैं।
पढ़ें: किसने गायब की इन जानवरों की गर्दन
बीटडाउन्स
बीटडाउन ट्रेंड में लोग एक दूसरे के लड़ाई झगड़े वाले वीडियो इंटरनेट पर डालते हैं। ये वीडियो कभी-कभी काफी विभत्य भी होते हैं, इनमें ज्यादातर वीडियो एमएमएस द्वारा अपलोड किए जाते हैं।
द चोकिंग गेम
द चोकिंग गेम एक तरह का ऑनलाइन गेम है जिसमें जो जितनी देर तक सांस बंद रखता है वहीं विजेता कहलाता है, ऑनलाइन युवा इसे खेल की ओंर काफी आकर्षित हो रहें हैं लेकिन इससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
एनोरेक्सिया गेम
एनोरेक्सिया एक तरह का ऐसा गेम हैं जो कई लड़कियों की जिंदगी ले रहा है लेकिन फिर भी इंटरनेट पर कई साइटें इस प्रमोट करने में लगीं हुईं हैं एनोरेक्सिया में एक लड़की दूसरी लड़की से दुबली होने का कंपटीशन करती है तो ज्यादा दुबली होती है वहीं ये गेम में जीत हासिल करती है। इससे लड़कियों को कई जानलेवा बीमारियां हो रहीं हैं







