तस्वीर लेते ही शब्दों का अनुवाद करेगा गूगल एप
अगर आप शब्दों का अनुवाद कम से कम समय में चाहते हैं, तो गूगल का नया 'ट्रांसलेट एप' आपके लिए है। पत्रिका 'पीसी' के अनुसार, अब मोबाइल द्वारा किसी शब्द की तस्वीर खींचते ही गूगल 'ट्रांसलेट एप' तुरंत उसका अनुवाद कर देगा।
पढ़ें: आपको दोस्तों से बेहतर जानता है आपको फेसबुक
यह ऐप ऐसे लोगों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध को सकता है, जो अलग-अलग देशों की यात्रा करते हैं। गूगल ट्रांसलेट एप दूसरी भाषा में लिखे मार्गदर्शक संकेतों का अनुवाद करने में सहायक होगा। गूगल ट्रांसलेट एप को इस्तेमाल करना बड़ा आसान है, आपको सिर्फ लिखे गए शब्द पर मोबाइल फोन का कैमरे को फोकस करना होता है और यह ऐप शब्द का अनुवाद मोबाइल के स्क्रीन पर दिखाने लगता है।

यह एप फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगाली, रूसी और स्पैनिश भाषा को अंग्रेजी में और अंग्रेजी भाषा को इन सभी भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। इस एप की सबसे अच्छी बात यह है कि यह उन जगहों पर भी काम करता है, जहां इंटरनेट और डाटा कनेक्शन नहीं होता है।
गूगल ट्रांसलेट प्रोडक्ड लीड बराक तुरोव्स्की ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "इस एप को डाउनलोड करने पर किसी अपरिचित भाषा में फोन पर किसी से बात करने पर बातचीत की रफ्तार धीमी हो जाती है। इसके इस्तेमाल के लिए बात शुरू करने से पहले फोन के माइक पर टैप करना होता है। एप दूसरी तरफ से बोली जा रही भाषा को पहचान लेता है। गूगल का यह नया एप सभी आईओएस एवं एंडरॉयड फोन में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







