Home
News

देश में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले इन 5 शहरों में, कहीं आपका शहर इसमें शामिल तो नहीं

डिजिटल दुनिया में सुविधाओं के साथ-साथ साइबर अपराध और धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में साइबर क्राइम में पिछले साल की तुलना में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2021 में साइबर अपराध के 52,974 अपराध दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2020 में अपराध के 50,035 मामले दर्ज किए गए थे. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक साइबर क्राइम के ज्यादातर मामले उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, असम और महाराष्ट्र से देखे गए हैं. जबकि दिल्ली में साइबर क्राइम के सिर्फ 1.7 फीसदी मामले ही देखे गए.

देश में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले इन 5 शहरों में, कहीं आपका भी शहर

बता दें कि यह जानकारी सरकार के नए आंकड़ों से सामने आई है. जिसमें 2020 की तुलना में 2021 में 5 प्रतिशत साइबर अपराध के मामले बढ़े हैं. NCRB के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में देश में साइबर अपराध की घटनाओं की औसत दर 3.9 देखी गई है.

आंकड़ों की माने तो साइबर क्राइम में ज्यादातर मामले धोखाधड़ी के सामने आये हैं. जिसमें करीब 32,230 मामले देखने को मिले. वहीं 8.6 प्रतिशत मामलों में यौन शोषण और 5.4 प्रतिशत मामलों में जबरदस्ती वसूली वाले अपराध देखने को मिले हैं. इसके साथ ही NCRB के अनुसार साइबर आतंकवाद के भी 15 मामले दर्ज किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : स्मार्टफोन में क्यों होता है ब्लास्ट ? इन आसान टिप्स से बचा सकते हैं अपना फोन

राज्यों में हो रहे साइबर क्राइम के आंकड़ों की बात करें तो तेलंगाना में सबसे अधिक (10,303) मामले देखने को मिले हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में 8,829, कर्नाटक में 8,136, महाराष्ट्र में 5,562 और असम में साइबर क्राइम के 4,846 मामले देखने को मिले हैं.

देश में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले इन 5 शहरों में, कहीं आपका भी शहर

साइबर क्राइम एक ऐसी आपराधिक गतिविधि है जिसमें कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस के जरिए धोखाधड़ी की जाती है. साइबर क्राइम के जरिए अपराधि आप की प्राइवेसी से लेकर पैसे तक सब कुछ छिन सकते है. वहीं साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां दोनों देखती हैं. इस लिए आप अपने फोन में आने वाले ओटीपी को किसी व्यक्ति को शेयर न करे.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
Let us tell you that this information has come out from the new figures of the government. In which 5 percent cyber crime cases have increased in 2021 as compared to 2020. According to the NCRB data, the country has witnessed an average rate of 3.9 cyber crime incidents in 2021.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X